हरियाणा की पहचान केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि कर्म, कर्तव्यनिष्ठा और सांस्कृतिक मूल्यों की समृद्ध परंपरा से भी है : राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष

Date:

spot_img

👉विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है -राज्यपाल
Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छह दशकों की यह यात्रा केवल एक नए राज्य के निर्माण और विकास की कहानी नहीं है, बल्कि संघर्ष, श्रम, आत्मसम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और सामूहिक संकल्प की ऐसी गाथा है, जिसने प्रदेश को राष्ट्रीय पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। हरियाणा की असली ताकत यहां की मिट्टी से जुड़े वे जीवन मूल्य हैं, जो किसान के परिश्रम, सैनिक के साहस और खिलाड़ी के अनुशासन में दिखाई देते हैं।राज्यपाल रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हीरक जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं तथा समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

👉कुरुक्षेत्र की धरती का संदेश आज भी प्रासंगिक
प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था। गीता में निहित निष्काम कर्म, कर्तव्य और धर्म का संदेश आज भी मानव जीवन को दिशा देने की क्षमता रखता है। हरियाणा के सामाजिक चरित्र में भी इसी कर्मप्रधान दर्शन की झलक दिखाई देती है। यहां का किसान बिना थके खेतों में परिश्रम करता है, सैनिक निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करता है और खिलाड़ी अपने अनुशासन एवं समर्पण से देश का गौरव बढ़ाता है। ये सभी हरियाणा की उस जीवंत परंपरा के प्रतीक हैं, जिसमें कर्म को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।उन्होंने कहा कि हरियाणा ने कृषि प्रधान राज्य के रूप में भारत की हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज यह राज्य कृषि, उद्योग, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और खेल के क्षेत्र में अग्रणी है। गुरुग्राम की गगनचुंबी इमारतों से लेकर गांवों के अखाड़ों तक, हरियाणा ने यह साबित किया है कि परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चल सकती हैं।राज्यपाल ने कहा कि जब भारत वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तो हरियाणा को भी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। वर्ष 1966 की प्रति व्यक्ति आय की तुलना में वर्ष 2025-26 में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय लगभग 3,95,618 रुपये होने का अनुमान है, जो राज्य की शानदार समावेशी प्रगति को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी को दी 142 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

👉विश्वविद्यालयों को ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण का भी केंद्र बनना होगा
राज्यपाल ने युवाओं और शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा कि युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे पूरी लगन के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयास करें, नवाचार को अपनाएं और ईमानदारी से समाज की सेवा करें। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें न केवल कुशल पेशेवर तैयार करने चाहिए, बल्कि हमारी संस्कृति और मूल्यों से जुड़े जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण भी करना चाहिए।

👉विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है
प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जिस प्रकार मानव शरीर के प्रत्येक अंग का स्वस्थ और सशक्त होना पूरे शरीर के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार देश के प्रत्येक राज्य का विकसित होना संपूर्ण भारत की प्रगति के लिए जरूरी है। हरियाणा सहित देश के सभी राज्यों का समग्र विकास ही विकसित भारत की आधारशिला बनेगा।उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक, भौतिक, सैन्य अथवा सामाजिक रूप से शक्तिशाली राष्ट्र बनना नहीं है। विकसित भारत वह होगा, जहां विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ऐसा भारत, जो समाज के सबसे पिछड़े और वंचित व्यक्ति की आशाओं, आकांक्षाओं, कठिनाइयों और पीड़ाओं को समझे तथा उसे सम्मानजनक जीवन जीने के समान अवसर उपलब्ध करवाए। उन्होंने बेटियों को सशक्त बनाने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा अपनी भाषा, विरासत और परंपराओं को संरक्षित रखने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सांसद श्री नवीन जिंदल, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया, उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नायब सिंह...

👉राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस...

37 ਲੱਖ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ‘ਚ ਮੁੜ ਹੋਈ ਟੂੰ-ਟੂੰ, CM ਮਾਨ ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਨਮਾਨ ਰਾਸ਼ੀ ਦੀ ਅਗਲੀ ਕਿਸ਼ਤ!

Abohar News: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ...