स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शुमार

Date:

spot_img

👉राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा राज्य का प्रदर्शन
👉वर्ष 2026-27 के लिए 291 करोड़ की वार्षिक कार्य योजना मंजूर
Haryana News:स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण (एसबीएम-जी) के तहत हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है। ग्रामीण स्वच्छता के प्रमुख संकेतकों पर राज्य का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। ओडीएफ प्लस मॉडल श्रेणी में राज्य ने 91.08 प्रतिशत कवरेज हासिल किया है, जो राष्ट्रीय औसत 85.3 प्रतिशत से अधिक है। हरियाणा के कुल 6,618 गांवों में से 6,520 गांव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं, जबकि 6,028 गांवों ने मॉडल का दर्जा प्राप्त कर लिया है।मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज यहां हुई हरियाणा राज्य स्वच्छ भारत मिशन (एचएसएसबीएम) की कार्यकारी समिति की पांचवीं बैठक में राज्य की प्रगति की समीक्षा की गई।

इसे भी पढ़ें  ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए 291.40 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी वार्षिक कार्य योजना को भी मंजूरी दी गई।विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. साकेत कुमार ने बैठक में बताया कि वर्ष 2014-15 में एसबीएम-जी की शुरुआत से अब तक प्रदेश में 7.35 लाख से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय बनाए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों को सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम मिले हैं। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ही 7,941 शौचालयों का निर्माण किया गया, जो 6,670 के निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। इस अवधि में 2 लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों को 191.73 करोड़ रुपये की राशि सीधे प्रदान की गई।बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 291.40 करोड़ रुपये की व्यापक वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति दी गई।

इसे भी पढ़ें  हरियाणा में भवन नक्शा पास करने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन,कार्यों में देरी स्वीकार नहीं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इसके अंतर्गत नए घरेलू शौचालयों का निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों की स्थापना तथा बायोगैस (गोबर-धन) परियोजनाओं को लागू किया जाएगा।बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री शेखर विद्यार्थी, स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण की मिशन निदेशक श्रीमती अमृता सिंह, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती वर्षा खंगवाल और एसएलटीएफ के उपाध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 154 ਹੋਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

👉ਨਵੇਂ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਨਾਲ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ 1245 ਕਲੀਨਿਕ ਹੋਏ ਜਿਸ...

Mad Sandhu murder case; ਮੁੱਖ ਮੁਲਜ਼ਮ ਜੋਬਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮੁੰਬਈ ਤੋਂ ਕਾਬੂ; 3 ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ

👉ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਸੰਚਾਲਕਾਂ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ...