Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर यह साबित किया कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। रेवाड़ी दौरे के दौरान उन्होंने एनएच-71 के निकट गांव रामगढ़ भगवानपुर में 17 जून 2025 से चल रहे धरने को मौके पर पहुंचकर समाप्त करवाया।मुख्यमंत्री ने धरनारत लोगों से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि गांव के पास उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने पर 200 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल और आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही गांव में एक आधुनिक खेल स्टेडियम और जलघर के निर्माण का भी आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें 👉 Haryana News: आर्थिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों को भी सशक्त कर रही हरियाणा सरकार: मुख्यमंत्री
उल्लेखनीय है कि संघर्ष समिति के सदस्य पूर्व में चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री से मिले थे। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे रेवाड़ी दौरे के दौरान स्वयं आकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री ने आज अपना वादा पूरा करते हुए लोगों का विश्वास मजबूत किया।इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अहीरवाल के लिए जितने हितैषी मंत्री श्री नायब सिंह सैनी हैं उतना कोई नहीं। मुख्यमंत्री की कलम से आप लोगों की भलाई के कार्य ही होंगे। राव नरबीर सिंह ने लोगों से धरना खत्म करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव भी उपस्थित थे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




