Haryana News: पंजाब के किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा*

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने संत कबीर कुटीर पर शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कृषि व्यवस्था तथा पंजाब के किसानों की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में दोआबा किसान यूनियन, किसान बचाओ मोर्चा और कम्बोज बिरादरी के सदस्य शामिल है। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब में किसानों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना बीजेपी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें 👉Haryana News: “बिजली कर्मचारियों की जान बचाना मेरी पहली प्राथमिकता” – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि हरियाणा में सरकार किसानों की फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ-साथ प्राकृतिक आपदा अथवा फसल खराबे की स्थिति में किसानों को समय-समय पर मुआवजा भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, जिनसे किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों का हित भारतीय जनता पार्टी सरकार की प्राथमिकताओं में सदैव शामिल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर किसानों से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें 👉Haryana News: प्रदेश में 21 नए खेल स्टेडियमों का होगा निर्माण, फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ा एक्शन लें अधिकारी- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारें किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में दोआबा किसान यूनियन (डीकेयू) पंजाब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बाजिदपुर, महासचिव कुलदीप सिंह दयाला, यूथ प्रेसिडेंट जसकरण सिंह, किसान बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष कृपा सिंह नत्थूवाला, महासचिव गोमा सिंह, उपाध्यक्ष बेअंत सिंह , चेयरमैन सलेंदर कौर, पूर्व चेयरमैन जरनैल सिंह संधा और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह मोमी शामिल थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

MRSPTU ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਨਮੋਲ ਰਾਜਨ ਆਈ.ਐੱਸ.ਟੀ.ਈ. ਸਰਵੋਤਮ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪੁਰਸਕਾਰ-2026 ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ

Bathinda News:ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਤਕਨੀਕੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ (ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਪੀ.ਟੀ.ਯੂ.), ਬਠਿੰਡਾ...