spot_img
spot_img

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित;ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा

Date:

spot_img

Haryana News:हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। परियोजना के तहत पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित हो चुका है। इसके अलावा ट्विन टनल (दोहरी सुरंग) की खुदाई का 67 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है तथा विभिन्न खंडों पर प्रमुख सिविल निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआरआईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक में परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि परियोजना निर्धारित समय-सीमा में की जा सके।बैठक में बताया गया कि 6.92 किलोमीटर लंबी पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लाइन, जिसे जून 2025 में चालू किया गया था, परियोजना का पहला परिचालन खंड है।

इसे भी पढ़ें  रेवाड़ी में तीन रेलवे फाटकों के स्थान पर बनेगा एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज, यातायात होगा सुगम और सुरक्षित

इस रेल लिंक पर 31 मार्च, 2026 तक 745 रेल रैक संचालित किए जा चुके हैं, जबकि चालू वित्त वर्ष में 31 जुलाई, 2026 तक 560 अतिरिक्त रैक का संचालन हुआ है, जो इसकी बढ़ती उपयोगिता को दर्शाता है।बैठक में अवगत कराया गया कि 126 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज डबल लाइन रेल परियोजना के शेष हिस्सों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर राज्य की एक परिवर्तनकारी अवसंरचना परियोजना है। इससे रेल संपर्क मजबूत होगा, लॉजिस्टिक्स बेहतर होगा, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने 17 जुलाई को कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेल ट्रैक के सफल संचालन के लिए एचआरआईडीसी की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर में पांच व्यस्त रेलवे लेवल क्रॉसिंग समाप्त होने के कारण यातायात जाम की समस्या में उल्लेखनीय राहत मिली है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

PAU ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਵਰਚੁਅਲ ਇੰਟਰੈਕਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ; ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਦੀ ਚੁੱਕੀ ਸਹੁੰ

Ludhiana News: Punjab Agricultural University (PAU)ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ...

MRSPTU ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਟੂਡੈਂਟ ਇੰਡਕਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ…

Bathinda News: ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ (MRSPTU)...