कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

Date:

spot_img

Haryana News:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर और ऐतिहासिक जीत ने केवल बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक नया संदेश दिया है। इस जीत में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर अहम भूमिका रही, जिससे नायब सैनी को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी राजनेता के रूप में मजबूती मिली है। नायब सैनी की कार्यशैली, जो सादगी, जमीनी कनेक्ट और तेज़ फैसलों के लिए जानी जाती है, अब केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रही। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली सफलता ने यह दिखा दिया है कि नायब सैनी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना प्रभाव रखते हैं।

इसे भी पढ़ें  Ludhiana News: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਹਰਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਸਾਰੀ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲਾਗੂ ਕਰ ਦਵਾਂਗੇ :ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

👉विजय भव का आशीर्वाद हुआ साकार
पार्टी द्वारा संचालित चुनाव प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मेदिनीपुर जिले के मोयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इसके उपरांत वे हुगली नदी के तट पर स्थित श्रीरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भास्कर भट्टाचार्य (श्रीरामपुर), दिलीप सिंह (चम्पादनी), देबासिस मुखर्जी (चाँदीतला), प्रसनजीत बाग (जंगीपारा) और दीपांजन चक्रबर्ती (उत्तरपरा) के नामांकन कार्यक्रमों में भाग लेकर सभी उम्मीदवारों को “विजय भव” का आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़ें Rupnagar News: ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਓਬੀਸੀ ਸਮਾਜ ਇੱਕਜੁੱਟ ਹੋ ਜਾਓ, ਅਗਲੀ ਵਾਰ ਸਰਕਾਰ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ : ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणामों में इन सभी विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रचार अभियान पार्टी के लिए अत्यंत प्रभावशाली रहा। उनकी रणनीतिक सोच और जनसंपर्क कौशल को देखते हुए सैनी को”पारस पत्थर” कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा, जो जहां भी जाते हैं, वहां सफलता सुनिश्चित होती है।इसी भरोसे के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के संकेत दिए हैं। सैनी लगातार पंजाब में एक्टिव हैं और पिछले कई दिनों से पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री निवास पर लगातार पंजाब के लोग मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने आ रहे हैं और पंजाब में बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

 

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में ग्रामीण भारत के विकास पर हुआ मंथन’

👉’उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य...