महम में मुख्यमंत्री ने किया 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Date:

spot_img

Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज महम (रोहतक) में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली में 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 231.25 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 118.84 करोड़ रुपये की सिंचाई विभाग की, 80 करोड़ 88 लाख 14 हजार रुपये की जनस्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गांव सुंदरपुर में 74.04 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और महम में इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों को बेहतर जीवनयापन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिन परियोजनाओं का उदघाटन किया है, उनमें 155.14 लाख रुपये की लागत से टाउन पार्क का नवीनीकरण और 76.11 लाख रुपये से महम के वार्ड-2 में सैनी सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शामिल है।

इसे भी पढ़ें  जींद में मुख्यमंत्री ने किया 253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

वहीं मुख्यमंत्री ने सिंचाई व जल संसाधन विभाग द्वारा 8947 लाख रुपये की लागत से भिवानी सब-ब्रांच की री-मॉडलिंग, महम में बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। उनमें 496 लाख रुपये की लागत से महम ड्रेन पर रिटेनिंग वॉल,1238 लाख रुपये की लागत से भूमिगत पाइपलाइन (भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, समैण) बनाए जाने,267 लाख रुपये की लागत से भैणी मातो से जुई फीडर पाइपलाइन, 106 लाख रुपये की लागत से बहलबा लिंक ड्रेन पाइपलाइन,237 लाख रुपये की लागत से समैण से जुई फीडर पाइपलाइन, 319 लाख रुपये की लागत से मोखरा खेड़ी आरसीसी सुरक्षा दीवार, 139 लाख रुपये की लागत से समैण सोलर सबमर्सिबल पंप,135 लाख रुपये की लागत से फरमाणा खास से करसोल माइनर पाइपलाइन के निर्माण कार्य शामिल है।मुख्यमंत्री ने महम शहर में पंपिंग स्टेशन के सुदृढ़ीकरण की नींव भी रखी। इस परियोजना पर 8088.14 लाख रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु जीपीएस सुंदरपुर स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस स्कूल भवन पर 74.04 लाख रुपये की लागत आएगी।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਜਨਕਪੁਰ ’ਚ ਸਜਿਆ ਸੀਤਾ ਸਵੰਬਰ, ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਨੇ ਤੋੜਿਆ ਸ਼ਿਵ ਧਨੁਸ਼; ਮੰਚਨ ਨੇ ਮੋਹਿਆ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਮਨ

Mohali News: ਰਾਮਲੀਲਾ ਅਤੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ, ਫੇਜ਼-1, ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ...

Bathinda Police ਨੇ ਥਾਣਿਆਂ ‘ਚ ਕਬਾੜ ਬਣ ਰਹੇ ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੀ ਨਿਲਾਮੀ ਕਰਕੇ 55 ਲੱਖ ‘ਵੱਟੇ’

👉335 ਫੈਸਲਾਸ਼ੁਦਾ ਮੁਕੱਦਮਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬਰਾਮਦ 384 ਵਹੀਕਲ ਖੁੱਲੀ ਬੋਲੀ...

ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

👉ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਸੰਕਟ ਅਤੇ ਵਿਗੜ ਰਹੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਲਈ...