सफीदों में मुख्यमंत्री ने किया 49 करोड़ 73 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Date:

spot_img

Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला जींद के सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में 49 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 19 करोड़ 31 लाख रुपए लागत की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 30 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
इन 6 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय, सफीदों में 3 करोड़ 75 लाख 51 हजार रुपये की लागत से निर्मित 12 शिक्षण कक्षों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 3 करोड़ 20 लाख 71 हजार रुपये की लागत से हांसी ब्रांच पर छठ पूजा एवं गणेश विसर्जन के लिए घाट का उद्घाटन, 1 करोड़ 42 लाख 67 हजार रुपये की लागत से नागक्षेत्र तीर्थ के समीप हांसी ब्रांच पर घाट के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन, 4 करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपये की लागत से पड़ाना ड्रेन की साइड लाइनिंग एवं तीन पुलों के पुनर्निर्माण का उद्घाटन भी किया।इसके अलावा, 2 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से लुदाना लिंक ड्रेन के किए गए कार्य का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही, 3 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से सफीदों माइनर का पुननिर्माण भी किया गया।

इसे भी पढ़ें  विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 120 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

इन 4 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) द्वारा 3 करोड़ 14 लाख 13 हजार रुपये की लागत से सफीदों नई अनाज मंडी में आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत (फेज-2), राइजिंग मेन एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा 10 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत वाले लुदाना में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 8 करोड़ रुपये की लागत से पिल्लूखेड़ा में महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा 9 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास किया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन

👉स्वीडन में भारतीय राजदूत अनुराग भूषण ने मुख्यमंत्री का...

ਜਨਕਪੁਰ ’ਚ ਸਜਿਆ ਸੀਤਾ ਸਵੰਬਰ, ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਨੇ ਤੋੜਿਆ ਸ਼ਿਵ ਧਨੁਸ਼; ਮੰਚਨ ਨੇ ਮੋਹਿਆ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਮਨ

Mohali News: ਰਾਮਲੀਲਾ ਅਤੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ, ਫੇਜ਼-1, ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ...