👉केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंबाला की धरती से 1857 की क्रांति के वीर बलिदानियों को राष्ट्र की ओर से दी श्रद्धांजलि
👉हरियाणा संघर्ष से समृद्धि तक का सफर तय कर बना आधुनिक औद्योगिक एवं आर्थिक शक्ति – मुख्यमंत्री
👉विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र के 217 वादों में से 76 संकल्प दो वर्षों में पूरे, शेष पर तेजी से चल रहा काम
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंबाला की ऐतिहासिक धरती पर आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन देश के इतिहास में एक गौरवशाली और अविस्मरणीय क्षण है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा इस स्मारक को राष्ट्र को समर्पित करना उन महान बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यह स्मारक न केवल 1857 की क्रांति के इतिहास और वीर बलिदानियों के अदम्य साहस का साक्षी बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति, त्याग और देशप्रेम की भावना को भी मजबूत करेगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को अंबाला में आयोजित आजादी की पहली लड़ाई (1857) का शहीद स्मारक के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने स्मारक का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, बीजेपी केंद्रीय प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का, मां अंबा की पावन धरा पर तीन करोड़ हरियाणावासियों की ओर से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 1857 की आजादी की पहली लड़ाई का स्मारक तथा नेशनल हाईवे 152जी जलबेड़ा- शाहाबाद खंड का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को समर्पित करने पर केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आज अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया है।
इसे भी पढ़ें 👉केंद्रीय गृह मंत्री ने अंबाला में किया आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन
हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि यह अध्याय देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी के कर कमलों से लिखा गया है। आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन करके आपने उन महान बलिदानियों को पूरे राष्ट्र की ओर से नमन किया है, जिन्होंने भारत माता की गुलामी की बेड़ियां काटने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए अपना आज कुर्बान कर दिया, ताकि हम आजाद भारत में अपना कल संवार सकें।उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों और जनमानस में अक्सर यह धारणा रही है कि इस महान क्रांति की शुरुआत 10 मई, 1857 को मेरठ से हुई थी। लेकिन आजादी की पहली लड़ाई वास्तव में अंबाला में भड़की थी, मेरठ से पूरे नौ घंटे पहले। यहीं से उस संघर्ष की नींव पड़ी, जिसने अंततः पूरे देश को एकजुट कर दिया। इस लड़ाई ने भारतीय मानस में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की ऐसी भावना जगाई, जो आगे चलकर पूरे स्वतंत्रता आंदोलन की नींव बनी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह स्मारक केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं रहेगा। यह राष्ट्रभक्ति का तीर्थ बनेगा। यहां आने वाला हर युवा उन वीरों के त्याग और साहस को महसूस करेगा और राष्ट्रप्रेम का संकल्प लेकर लौटेगा। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को याद दिलाता रहेगा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, यह हमारे वीरों के बलिदान से अर्जित हुई है।उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण, अद्भुत कार्यक्षमता और दृढ़ संकल्प की प्रेरक मिसाल है। विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुई आपकी यात्रा आपकी कड़ी मेहनत के बल पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंची है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आपने संगठन को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, निर्णय लेने का साहस और परिणाम मिलने तक निरंतर प्रयास, यही आपकी पहचान है।
इसे भी पढ़ें 👉एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार – नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अमित शाह जी में हमें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का दृढ़ संकल्प दिखाई देता है। आपके नेतृत्व में देश अपनी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और इतिहास को फिर से प्रतिष्ठित कर रहा है। जो काम दशकों तक असंभव माने गए, वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री के रूप में अमित शाह के कार्यकाल में संभव हुए। अनुच्छेद 370 और 35A हटेंगे, यह किसने सोचा था? आज वे इतिहास बन चुके हैं! जम्मू-कश्मीर में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान का संकल्प साकार होगा, यह किसने सोचा था? आज यह हकीकत है! नागरिकता संशोधन कानून लागू होगा, यह किसने सोचा था? आज यह भी संभव हुआ! अंग्रेजों के बनाए आपराधिक कानूनों की जगह भारतीय न्याय दृष्टि पर आधारित तीन नए आपराधिक कानून आएंगे, यह किसने सोचा था? आज देश में नई न्याय व्यवस्था लागू है!उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से आपने ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को नई दिशा दी है। आपके नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और वामपंथी उग्रवाद जैसी चुनौती पर निर्णायक सफलता मिली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का हरियाणा की धरती से विशेष आत्मीय संबंध रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद दिया है। आपके मार्गदर्शन में केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही हरियाणा ने अपनी हीरक जयंती मनाई है। इन 60 वर्षों में हरियाणा ने लंबा सफर तय किया है: संघर्ष से समृद्धि तक, संभावनाओं से उपलब्धियों तक, और एक कृषि प्रधान प्रदेश से आधुनिक औद्योगिक एवं आर्थिक शक्ति बनने तक। विशेष रूप से पिछले 12 वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता और अंत्योदय की भावना ने इस विकास यात्रा को नई गति दी है।
इसे भी पढ़ें 👉हरियाणा के विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी, 11.96 करोड़ रुपये की बचत
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में हमने संकल्प-पत्र के माध्यम से जनता से 217 वादे किए थे। केवल 2 वर्षों में इनमें से 76 संकल्प पूरे हो चुके हैं और शेष 141 पर पूरी निष्ठा से काम चल रहा है। हम वादे गिनाते नहीं, निभाकर दिखाते हैं। जहां नई राह बनती है, वहां पहला कदम हरियाणा का होता है। तीन नए आपराधिक कानूनों को सबसे पहले लागू करने वाला राज्य हरियाणा है। सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला देश का एकमात्र राज्य हरियाणा है। शहीद सैनिकों और अग्निवीरों को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने वाला पहला राज्य हरियाणा है। स्वतंत्रता सेनानियों को देश में सर्वाधिक, 40 हजार रुपये मासिक पेंशन हरियाणा देता है। लाल डोरा मुक्त गांव, परिवार पहचान पत्र और पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत भी सबसे पहले हरियाणा ने की।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर कदम पर बेटी के साथ खड़ी है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से लिंगानुपात बढ़कर 900 के पार पहुंच गया है। बेटियों को स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा मिल रही है। 2 लाख 92 हजार बहनें लखपति दीदी बनी हैं। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिल रहा है और लाडो लक्ष्मी योजना में 10 लाख से अधिक बहनों को हर महीने 2100 रुपये मिल रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के कर कमलों से हरियाणा के ‘विजन 2047’ का विमोचन हुआ था। आज उसे जमीन पर उतारने के लिए तेजी से काम चल रहा है। हमारा लक्ष्य है हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और 50 लाख नए रोजगार पैदा करना। ‘मेक इन हरियाणा’ औद्योगिक नीति-2026 और नई MSME नीति-2026 इसी रोडमैप की मजबूत कड़ियां हैं। जिस धरती ने आजादी की पहली लड़ाई में अपना लहू दिया, वही धरती आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में सबसे आगे खड़ी है।इस मौके पर विधानसभा स्पीकर श्री हरविंद्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महिपाल ढांडा, श्री विपुल गोयल, डॉ अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, श्री कृष्ण बेदी, श्रीमती श्रुति चौधरी, सुश्री आरती राव, राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा सहित सांसद, विधायकगण व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




