👉मुख्यमंत्री ने ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को किया संबोधित
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को करनाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रदेश की प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, श्री महिपाल ढांडा, डॉ अरविंद शर्मा, श्री कृष्ण बेदी, राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा, गवर्नमेंट चीफ व्हिप एवं विधायक राम कुमार कश्यप, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, विधायक योगेंद्र राणा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का हरियाणा की पावन धरती पर पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दानवीर कर्ण की नगरी करनाल त्याग, सेवा और दान की परंपरा के लिए जानी जाती है।
इसे भी पढ़ें 👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलीं वर्ल्ड चैंपियन पहलवान मनीषा भनवाला
लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है, जो देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माण में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करता है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और वह बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाता सूची में मृत व्यक्तियों के नाम, दोहरी प्रविष्टियों और त्रुटिपूर्ण रिकॉर्ड की नियमानुसार जांच कर उचित प्रक्रिया के तहत सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नियमानुसार दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हम दीपावली से पहले अपने घरों की सफाई करते हैं, उसी प्रकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता भी जरूरी है। यह प्रक्रिया किसी व्यक्ति या वर्ग के विरुद्ध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने का कार्य है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के प्रति जागरूक रहें, तथ्यों को समझें, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करें और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान मेहनत, ईमानदारी, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति से है तथा इन सामाजिक और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने पदयात्रा में शामिल माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का अधिकार सुरक्षित रखना, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हर गांव और वार्ड में जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए प्रेरित करें। किसी का नाम छूट गया हो तो निर्धारित प्रक्रिया में उसकी सहायता करें। बुजुर्गों, महिलाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का हाथ थामें। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में एसआईआर के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।मुख्यमंत्री ने संबोधन का समापन ‘जय जवान, जय किसान, जय हरियाणा, जय हिंद और भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ किया।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




