उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Date:

spot_img

👉सड़क, ड्रेनेज, सफाई और पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को गुरुग्राम स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जीएमडीए और नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं जैसे सफाई, ड्रेनेज, सड़क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर और पेयजल आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा व निगमायुक्त प्रदीप दहिया सहित दोनों विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम में विकास कार्यों की गति तेज की जाए और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से मानसून से पहले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें Ludhiana News: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਹਰਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਸਾਰੀ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲਾਗੂ ਕਰ ਦਵਾਂਗੇ :ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

👉जलभराव से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने ड्रेनेज व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रमुख नालों की सफाई, डी-सिल्टिंग और नेटवर्क को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने जानकारी दी कि शहर में मास्टर ड्रेनेज नेटवर्क के तहत तीन प्रमुख ड्रेन कार्यरत हैं और अधिकांश क्षेत्रों में काम तेजी से चल रहा है। कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जैसे सेक्टर 68-75 और 112-115 में ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण प्रगति पर है। इसके अलावा, शहर में जलभराव वाले चिन्हित स्थानों की संख्या में पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय कमी आई है, जो प्रशासनिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।

इसे भी पढ़ें IDBI Bank ने सीएसआर पहल के तहत पानीपत सिविल अस्पताल के अपग्रेड के लिए 2.49 करोड़ रुपये दिए

👉सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बैठक में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जीएमडीए क्षेत्र में लगभग 447 करोड़ रुपए के सड़क संबंधी कार्य चल रहे हैं, जबकि 1271 करोड़ रुपए के कार्य अलॉटमेंट की प्रक्रिया में हैं। इसके अतिरिक्त 1870 करोड़ रुपए के कई नए प्रोजेक्ट स्वीकृति और योजना चरण में हैं। मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी चल रहे प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, खासकर द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड, सेक्टर डिवाइडिंग

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में ग्रामीण भारत के विकास पर हुआ मंथन’

👉’उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य...