के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी जिले के प्रभारी अधिकारी

Date:

spot_img

25 करोड़ या इससे अधिक लागत की परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
Haryana News: हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।संशोधित फीडबैक व्यवस्था के अनुसार, श्री के. मकरंद पांडुरंग हर तिमाही मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन सेल को फीडबैक प्रस्तुत करेंगे। इसमें 25 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं, अपराध की समग्र स्थिति एवं जघन्य अपराधों की घटनाओं, सतर्कता मामलों, राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवा वितरण व्यवस्था की प्रभावशीलता तथा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों के कामकाज की समीक्षा शामिल होगी।वे करों, जीएसटी एवं अन्य संबंधित मामलों के संबंध में डीईटीसी के समक्ष आने वाली बाधाओं की भी समीक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद कर सकते हैं तथा स्वास्थ्य अथवा शिक्षा विभाग से संबंधित किसी एक महत्वपूर्ण स्थल का दौरा भी कर सकते हैं।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਸਥਾਨਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਘਣਸ਼ਿਆਮ ਥੋਰੀ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਮਕੈਨੀਕਲ ਸਵੀਪਿੰਗ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ

👉ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਲਈ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ Bathinda News:ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ...

दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार के ठोस प्रयास

👉मुख्य सचिव ने की यमुना एक्शन प्लान और दिल्ली-एनसीआर...

CM Nayab Singh Saini ने 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1,890 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की

👉दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त के...

उद्यमियों को समयबद्ध प्रोत्साहन राशि जारी करने की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग...