👉*सरकार किसानों का एक एक दाना खरीदेगी*
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य में चल रही फसल खरीद प्रक्रिया पर फोकस रखें और दूसरे राज्यों की सीमा से आने वाले बाजरा एवं धान पर कड़ी निगरानी रखें।मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ में समाधान प्रकोष्ठ समीक्षा बैठक के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्धारित नॉर्म अनुसार 17 प्रतिशत नमी वाले धान की खरीद अवश्य सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार किसानों का एक—एक दाना एमएसपी पर खरीदने का कार्य करेगी और किसानों को फसल की राशि का भी समय पर भुगतान किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें 👉 फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में मंडियों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। वे फिजिकल वेरिफिकेशन जांच कर रहें हैं। सभी नोडल अधिकारी किसानों की सुविधा के लिए तत्पर हैं तथा फसल खरीद प्रक्रिया के लिए जारी दिशा—निर्देशों की पालना भी सुनिश्चित की जाए। खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाने के लिए मंडियों में जियो टैगिंग की गई है तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने दूसरे राज्यों से बिक्री के लिए धान व बाजरे की फसल लाने वाले वाहनों को जब्त करने तथा इंटर स्टेट वाहन मूवमेंट पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें 👉 गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल खरीद के दौरान उठान कार्य भी समय पर पूरा किया जाए। विशेषकर कैथल मंडियों में उठान कार्य में तेजी लाई जाए ताकि किसानों को मंडियों में धान लाने में कोई दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि चीका मंडी में धान डालने के लिए चार स्थान निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि धान डालने के लिए एक ही स्थान निर्धारित करने हेतु उचित समाधान किया जाए।मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल ने बताया कि धान के अलावा प्रदेश में लगभग पौने दो लाख बाजरे की आवक हो रही है। राज्य की मंडियों में रबी फसल की खरीद एमएसपी पर की जा रही है तथा समय पर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा फसल उठान के कार्य के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें



