खेल राज्य मंत्री ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे

Date:

spot_img

👉ओलंपिक 2036 में हरियाणा का 36 मेडल जीतने का है मिशन, इसमें नवनियुक्त प्रशिक्षक निभा सकते हैं अहम भूमिका : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
👉खिलाड़ियों का सुरक्षित भविष्य सरकार की गारंटी, बिना तनाव देश के लिए जीतें मेडल – खेल मंत्री
Haryana News:हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा का उद्देश्य ओलंपिक 2036 में 36 मेडल जीतने का है। इन मेडलों के लिए हमारे गबरू खिलाड़ी अथक मेहनत कर रहे हैं। इस मिशन को पूरा करने में नवनियुक्त प्रशिक्षक भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। कोच ग्रास रूट से खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार करने में पूरी तल्लीनता से जुट जाएं।मंत्री आज बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मे ग्रुप (क), (ख) और (ग) वर्ग में चयनित प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। खेल मंत्री ने नव चयनित प्रशिक्षकों एवं उनके अभिभावको को बधाई देते हुए इसे युवाओं के पसीने, तपस्या और माता-पिता के त्याग की जीत का उत्सव बताया। इस दौरान मंत्री ने 3 सीनियर व 20 जूनियर प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। खेल विभाग ने गत महीने भी 10 प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। एक महीने में विभाग 33 खिलाड़ियों को प्रशिक्षक की नौकरी दे चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार राज्य को खेल के क्षेत्र में दुनिया का सबसे आधुनिक और सुविधायुक्त राज्य बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने रहा कि प्रदेश सरकार खेल नीति के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डी ग्रुप की नौकरियों में 10 प्रतिशत और सी ग्रुप की नौकरियों में 3 प्रतिशत का खेल कोटा देती है।

इसे भी पढ़ें हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी से की भेंट, नहरी पानी सहित विभिन्न मांगें रखीं

‘दूध-दही का खाणा’ सिर्फ कहावत नहीं, हमारी ताकत
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी की यह तासीर है कि यहां का युवा मैदान में सिर्फ खेलने के लिए नहीं, बल्कि तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए उतरता है। ओलंपिक से लेकर नेशनल चैंपियनशिप तक हमारे खिलाड़ियों ने हमेशा राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि “हमारी ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति का उद्देश्य खिलाड़ियों को भविष्य की चिंता से मुक्त रखना है। सरकार खिलाड़ियों को सिर्फ मेडल जीतने पर बधाई नहीं देती, बल्कि उनके सुरक्षित भविष्य की गारंटी भी देती है, ताकि वे बिना किसी मानसिक तनाव के देश के लिए खेल सकें।”

कोचों से आह्वान: जमीनी स्तर से तराशें नए वैश्विक चैंपियन
खेल मंत्री ने कहा कि कोच ही खिलाड़ियों को तराश कर हीरा बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। बदलते दौर की तकनीक और आधुनिक ट्रेनिंग के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कोचों से अपील की है कि वे गांवों और कस्बों से जमीनी स्तर पर नई खेल प्रतिभाओं को पहचानें, खिलाड़ियों को कामनवेल्थ, एशियन, विश्व चैंपियनशिप व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में दोगुनी मेहनत करें। इसके लिए प्रदेश सरकार हर आधुनिक सुविधा, इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य – नायब सिंह सैनी

खिलाड़ी अब सरकारी सेवाओं में भी बनें रोल मॉडल
सरकारी नौकरी को जीवन की एक नई पारी बताते हुए श्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों से खेल के मैदान जैसा अनुशासन और समर्पण प्रशासनिक सेवाओं में भी बनाए रखने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अब हरियाणा के लाखों युवाओं के ‘रोल मॉडल’ हैं, जिन्हें देखकर गांवों के बच्चे खेल के मैदान की तरफ आकर्षित होंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को सफलता के बीच सदैव विनम्रता बनाए रखने की सीख दी।खेल राज्य मंत्री ने प्रदेश की खेल नर्सरियों और स्टेडियमों के आधुनिकीकरण के संकल्प को दोहराते हुए सभी से एक स्वस्थ, समृद्ध और ‘नंबर वन’ खेल राज्य हरियाणा के निर्माण मंल योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर हरियाणा खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, एडिशनल डायरेक्टर श्री अश्वनी मलिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ; ਆਰ.ਡੀ.ਐਕਸ.-ਅਧਾਰਤ ਆਈ.ਈ.ਡੀ. ਸਮੇਤ ਦੋ ਕਾਬੂ

👉ਵਿਸਫੋਟ ਕਰਨ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤਿਆਰ ਸੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ...

ਚੋਣ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਸੰਜੇ ਕੁਮਾਰ ਸਹਾਇਕ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫਸਰ, ਪੰਜਾਬ ਵਜੋਂ ਪਦਉੱਨਤ

👉ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫਸਰ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਵਧਾਈ SAS Nagar...