प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य – नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉पार्टी के नये नेतृत्व से नई ऊर्जा, नया संकल्प और मिलेगी नई दिशा
👉प्रदेशाध्यक्ष संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु- मुख्यमंत्री
👉संगठन की हर गांव, वार्ड, बूथ, वर्ग तक पहुंच होगी अधिक मजबूत
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष संगठन का चेहरा और कार्यकर्ताओं की आशाओं का केंद्र होता है। वह संगठन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु होता है और पार्टी की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम होता है। प्रदेशाध्यक्ष का पद बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पंचकूला में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने नव-नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को हृदय की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी ऐसे ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैैं। जब भारतीय जनता पार्टी हरियाणा को एक नया नेतृत्व, नई ऊर्जा, नया संकल्प और नई दिशा प्राप्त हो रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सफल प्रदेशाध्यक्ष केवल संगठन का विस्तार नहीं करता, बल्कि कार्यकर्ताओं के मन को जोड़ता है। वह हर बूथ कार्यकर्ता के योगदान को सम्मान देता है। वह समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करता है। नए कार्यकर्ताओं को अवसर एवं नई ऊर्जा को दिशा देता है और संगठन को निरंतर गतिशील बनाए रखता है। नई प्रदेशाध्यक्ष इसी भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन हरियाणा के हर गांव, वार्ड, बूथ और समाज के प्रत्येक वर्ग तक और अधिक मजबूती के साथ पहुंचेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनसेवा की परंपरा और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई साधारण राजनीतिक दल नहीं है। भाजपा एक विचार, संस्कार और आंदोलन है। राष्ट्र निर्माण का एक सत्त अभियान है। इसमें व्यक्ति नहीं, विचार बड़ा होता है। पद नहीं, जिम्मेदारी बड़ी होती है। भाजपा में सत्ता नहीं, सेवा सर्वोपरि होती है।

इसे भी पढ़ें  CM Nayab Singh Saini की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति

भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोच्च, संगठन सर्वोपरि और राष्ट्रहित अंतिम लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समारोह केवल दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम नहीं है। बल्कि, यह उस विश्वास का प्रतीक है जहां भाजपा में अवसर वंश के आधार पर नहीं, बल्कि क्षमता, समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर मिलता है। यह केवल संगठन का कार्यक्रम नहीं है। यह एक विचार और नारी शक्ति के सम्मान का उत्सव भी है। भारतीय जनता पार्टी की उस जीवंत परंपरा का उत्सव है, जिसमें कार्यकर्ता सर्वोच्च, संगठन सर्वोपरि है, और राष्ट्रहित अंतिम लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में बन रहा नए भारत का स्वरूप
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में दूसरी बार किसी महिला को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह हरियाणा की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान का क्षण है। यह उस बदलते हुए हरियाणा का प्रतिबिंब है, जहां महिलाएं केवल भागीदारी नहीं कर रहीं, बल्कि नेतृत्व कर रही हैं। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में नए भारत का स्वरूप है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने सदैव नारी को शक्ति का स्वरूप माना है। लेकिन वर्षों तक राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सीमित रही। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने इस स्थिति को बदलते हुए देखा है। प्रधानमंत्री ने केवल नारी सम्मान की बात नहीं की, बल्कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का कार्य किया है।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने देश में बेटियों के प्रति सोच बदली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आगे बढाने का संकल्प लिया है। भाजपा के 12 साल में लाखों बेटियों को जीवनदान दिया है और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की महिलाएं सेना के मोर्चे और विज्ञान की प्रयोगशालाओं में अग्रणीय हैं। स्टार्टअप की दुनिया और खेल मैदानों के साथ लोकतंत्र के नेतृत्व में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

इसे भी पढ़ें  सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को पीपीपी मोड पर करवाया जाएगा : आरती सिंह राव

हरियाणा इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। नई प्रदेशाध्यक्ष का चयन भी इसी परिवर्तनकारी सोच का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां निर्बल नहीं आत्मनिर्भर है। इसलिए प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी डा. गुप्ता को सौंपी है।उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी मिलकर संकल्प लें और पार्टी संगठन को अधिक मजबूत बनाएं। हर बूथ को सशक्त बनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे और हरियाणा के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लोकहित में कार्य कर रही है और लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार ने विकसित भारत 2047 के साथ विकसित हरियाणा का लक्ष्य रखा है।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता होना ही गर्व है। बूथ से लेकर सभी पदाधिकारियों की महता और जिम्मेदारी होती है कि वेे संगठन को आगे बढ़ाते रहें। वे कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया।समारोह को सम्बोधित करते हुए हरियाणा प्रभारी डा. सतीश पूनिया, केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, सहप्रभारी सुरेन्द्र नागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिहं, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, निवर्तमान अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। समारोह में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सहित मंत्री, सांसद, विधायक, बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन, मेयर एवं बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Nayab Singh Saini की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति

👉एमडीएच के साथ हुआ करार, अब तंजानिया, केन्या सहित...

Sukhbir Singh Badal ਵੱਲੋਂ 55 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਿਆਂ ਦੀਆਂ ਇਸਤਰੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀਆਂ ਹਲਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ

👉ਬਾਕੀ ਵਿੰਗਾਂ ਦੇ ਹਲਕਾਵਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਵੀ ਜਲਦੀ Punjab...