spot_img

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू

Date:

spot_img

👉केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में हस्ताक्षर हुआ एमओयू
👉हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का जताया आभार
Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच समझौता हुआ। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे।इस दौरान संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यमुना जल परियोजना को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में लगातार हरियाणा और राजस्थान के बीच बैठकें हुई। आज इस एमओयू के अंतर्गत हरियाणा में जुलाई और अक्तूबर के बीच जो वर्षा का सरप्लश पानी होता है, राजस्थान उसे पाइपलाइन के माध्यम से ले जाकर पेय जल के लिए उपयोग करेगा।

इसे भी पढ़ें फुकुओका, जापान की 80 प्रतिशत कंपनियों में मानव संसाधन की भारी कमी, हरियाणा के 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आज एमओयू हुआ है। इसके अंतर्गत हथनीकुंड बैराज से राजस्थान तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी और सरप्लश पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है क्योंकि प्यासे तक पानी पहुंचाने की हम सभी की सांझी जिम्मदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा इसमें पूरा सहयोग करेगा। इस परियोजना में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस एमओयू से पहले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में इस परियोजना को लेकर अलग-अलग पहलूओं पर विस्तार से परिचर्चा की गई। इसके उपरांत ही एमओयू साइन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस एमओयू को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद किया।बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related