पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

Date:

spot_img

👉योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल
👉अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणाएं
👉मोरनी में बनेगा प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का राज्य स्तरीय संस्थान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में योग को जन-आंदोलन के रूप में विकसित करने तथा विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की।उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 9वीं तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा को लागू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी पीटीआई, डीपीईडी, पीजीटी तथा चिह्नित पीआरटी शिक्षकों को योगासनों का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करवाया जा सके।

इसे भी पढ़ें 👉 सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल- मुख्यमंत्री

इसके अलावा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना की जाएगी, जहां प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग से संबंधित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्थापित किए जा रहे पांच ‘‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ में योग को भी एक प्रमुख घटक के रूप में शामिल किया जाएगा। इससे विश्वविद्यालयों में योग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी उच्चतर शिक्षा संस्थानों के स्पोर्ट्स विभागों का नाम परिवर्तित कर स्पोर्टस एवं योग विभाग किया जाएगा, ताकि योग को संस्थागत स्तर पर उचित स्थान एवं पहचान प्राप्त हो सके। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक नीतिगत संशोधन किये जाएगे।

इसे भी पढ़ें 👉 Haryana में होगा एआई सैंडबॉक्स लांच- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

श्री नायब सिंह सैनी कहा कि योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के पाठ्यक्रम के कुछ अंशों को शामिल किया जायेगा। साथ ही, पूर्व में स्वीकृत आयुष योग कोच/ प्रशिक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि, विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गौरव, अनुशासन, राष्ट्रीय चेतना तथा सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इन पहलों के माध्यम से योग को केवल एक व्यायाम पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समय एवं वैज्ञानिक पद्धति के रूप में स्थापित करने की दिशा में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयूष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डा0 जयदीप आर्य, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसमेर सिंह बंजारा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुमिता मिश्रा, महानिदेशक आयुष श्री संजीव वर्मा, एडीजीपी, सीआईडी श्री सौरव सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री पंकज नैन, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भण्डारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया के नागरिकों...