👉आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में कमल खिलेगा। हरियाणा में डब्बल इंजन की सरकार जो हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, उसकी चर्चा पंजाब में भी है। पंजाब की वर्तमान सरकार ने केवल बड़ी-बड़ी बातें करके वोट हासिल किये है और अब वहां की सरकार ने पंजाब की जनता को उनके हालात पर छोड़ दिया है, लेकिन पंजाब के लोग विकास चाहते हैं।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत की।
इसे भी पढ़ें जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आमजन भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से लाभांवित हो रहे हैं। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि हम गुरुओं की कृपा की वजह से यहां बैठे हैं और जब-जब धर्म पर संकट आया तो महापुरुषों ने देश-धर्म की रक्षा के लिए अपनी पीढिय़ों की कुर्बानियां दी है। पंचकूला में श्री गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस भी मनाया गया ताकि आने वाली पीढिय़ां भी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके, जिन्होंने अपने पूरे परिवार को देश व धर्म पर न्यौछावर कर दिया।नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, उनके लिए नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा भी दी गई है।
इसे भी पढ़ें योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष के लोग केवल राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। प्रदेश की सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ी हैं। सरकार जब सेशन बुलाती है तो विपक्ष के लोग भाग जाते हैं, उन्हें सेशन में तो बैठना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार लगातार बजट दे रही है। ग्राम पंचायतों व पालिकाओं में बजट पहुंचाया गया है। सरकार विकास कार्यों के लिए तीव्र गति से कार्य करवा रही है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें


