👉*रामराज्य की परिकल्पना गरीबों के सम्मान, कमजोरों को न्याय, बेटियों की सुरक्षा और युवाओं को समान अवसर देने में निहित*
👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में 500 वर्षों का सपना हुआ साकार, रामलला भव्य मंदिर में विराजमान*
👉*मुख्यमंत्री ने रोहतक में विजयादशमी महापर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सनातनी युवा फाउंडेशन के आयोजन की सराहना की*
Haryana News: CM Nayab Singh Saini; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश देता है। रावण के पुतले का दहन करने के साथ-साथ हमें अपने भीतर मौजूद अहंकार, झूठ, द्वेष, भेदभाव, नशे और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों को भी समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शक्ति का उद्देश्य अहंकार और अत्याचार करना नहीं, बल्कि अन्याय का अंत करना और समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना करना है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रोहतक में विजयादशमी महापर्व पर श्री सनातनी युवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित बुराई से अच्छाई की ओर भव्य सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हनुमान अंश फिल्म की टीम के कलाकारों द्वारा 300 ड्रोन के माध्यम से आसमान में श्रीराम गाथा की भव्य प्रस्तुति को देखा। उन्होंने कुंभकरण, मेघनाथ व रावण के पुतलों का दहन भी किया। कार्यक्रम में रावण दहन के साथ केशवल भक्ति रोक बैंड के भजन कलबिंग द्वारा प्रस्तुत भजनों को भी सुना।
इसे भी पढ़ें 👉महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी
श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के आयोजक सनातनी युवा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी से जुड़े भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के संहार के प्रसंग हमें अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। सतयुग में भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप के अहंकार का अंत किया, त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर गीता का उपदेश देकर मानवता को धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि हर युग में अधर्म ने सिर उठाया है, लेकिन धर्म ने सदैव उसका मुकाबला किया है। आज के दौर में रावण के एक हजार चहरे है, जिनमें झूठ, द्वेष, भेदभाव, गलत नीयत, नशा, भ्रष्टाचार और बेटियों के प्रति भेदभाव आदि शामिल है। केवल रावण का पुतला जलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करना ही इस पर्व का वास्तविक संदेश है।
👉रामराज्य का अर्थ है हर वर्ग को न्याय और सम्मान
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रामराज्य की कल्पना ऐसे समाज की है, जहां गरीब को सम्मान मिले, कमजोर को न्याय मिले, बहन-बेटियों को सुरक्षा मिले और युवाओं को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों। शासन की योजनाओं और सुशासन का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
👉500 वर्षों का सपना हुआ साकार
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सदियों की प्रतीक्षा का परिणाम है। लगभग 500 वर्षों तक अनेक पीढ़ियों ने इस ऐतिहासिक क्षण का सपना देखा। आज रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और इच्छाशक्ति से यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता से किए गए वादों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है और शेष संकल्पों पर भी कार्य जारी है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा का विकास आवश्यक है। जब हरियाणा प्रगति करेगा, तो विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष ग्रोवर, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, सनातनी युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष करण विग, सचिव संदीप गर्ग तथा कोषाध्यक्ष संजय टुटेजा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी, विहान, चंदन, नेहा और पीयूष का स्वागत करते हुए उनकी प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री ने संत समाज की उपस्थिति और आशीर्वाद को भी सौभाग्य बताया।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें



