संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रहीं मानवता का मार्गदर्शन: मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉कैथल के गांव जडौला में आयोजित संत गुरु रविदास जी की मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
👉कहा, कुरुक्षेत्र में 124 करोड़ रुपये की लागत से 5 एकड़ में बन रहा है गुरु रविदास धाम
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके विचारों, जीवन-मूल्यों और दिखाए गए मार्ग को अपने हृदय में उतारने का संकल्प है। संत रविदास जी ने ‘बेगमपुरा’ के रूप में ऐसे नगर की कल्पना की थी जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। राज्य सरकार इसी समरसता और अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। अपने जीवन में मानव सेवा, अंत्योदय और सामाजिक समरसता की भावना पैदा करके हम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात बृहस्पतिवार को कैथल जिले के गांव जडौला में आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रतिमा स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक श्री ईश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जनकल्याण समिति को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने संत गुरु रविदास जी की जीवनी को पाठयक्रम में शामिल करने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों सेे इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

इसे भी पढ़ें 👉 प्रोप्रटी आईडी को लेकर कोई भी समस्या सीएम कार्यालय न आए- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महापुरुषों ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। संतों में शिरोमणि माने जाने वाले संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और समरसता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और संत-महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि गुरु रविदास के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना व समाज का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता की भावना के प्रसार हेतु कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण करवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें 👉 पुनः शुरू होगी डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना : कृष्ण कुमार बेदी

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है जिसके अंतर्गत पवित्र कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा काशी स्थित गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी लेकर 29 जुलाई को शुरू हुई है जो हरियाणा में भी सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और मानव सम्मान का संदेश देते हुए गांव-गांव व घर-घर तक गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी पहुंचाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी की वाणी के अनुरूप समाज में सभी वर्गों के विकास व उत्थान के लिए समान रूप से काम कर रही है। सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर देने के लिए ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ वाली पारदर्शी नीति बनाई है जिसके तहत योग्यता के आधार पर पिछले 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण हेतु ‘हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग’ का गठन किया गया है।उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत व चिरायु योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत 34 लाख से अधिक मरीजों को 4,226 करोड़ रुपये का कैशलेस इलाज का लाभ मिला है। सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा प्रदान की जा रही है, जो गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हुई है।

इसे भी पढ़ें 👉 CM Nayab Singh Saini ने 14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों से किया संवाद

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके तहत अब तक 85,815 परिवारों को 416 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,56000 परिवारों का अपना घर का सपना पूरा किया गया है और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शहरों व गांवों में 32 हजार गरीब परिवारों को प्लाट दिए गए हैं। इसी प्रकार ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ के तहत बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये तक की मदद की जाती है जिसके अंतर्गत 3.85 लाख बेटियों को 1,523 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से माताओं, बहनों व बेटियों के खातों में 2100 रुपये प्रतिमाह भिजवाए जा रहे हैं। इसके तहत 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को अब तक 2,042 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति, पोस्ट-मैट्रिक व प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों की दी जा रही फीस और वित्तीय सहायता के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एकजुट और जागरूक समाज ही मजबूत हरियाणा के निर्माण का आधार है। मुख्यमंत्री ने मूर्ति स्थापना समारोह के आयोजकों और क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के लिए बधाई दी तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसे भी पढ़ें 👉 पुनः शुरू होगी डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना : कृष्ण कुमार बेदी

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, संत रविदास ने दिया मानव कल्याण का संदेश
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। भारतीय संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की भावना भारतीय दर्शन और संत परंपरा से प्रेरित है।श्री मेघवाल ने कहा कि संत रविदास जी ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जहां सभी लोगों को अन्न मिले और छोटे-बड़े का कोई भेद न हो। यही समानता और भाईचारे की भावना भारतीय समाज की मूल चेतना का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने गुरु रविदास जी ने ‘आप चंदन हम पानी’ शब्दों के साथ एक गीत भी गुनगुनाया।इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सिंह, विधायक सतपाल जांबा, भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुज्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक लहरी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड, नगर पालिका चीका चेयरपर्सन रेखा रानी, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह, सुभाष कलसाना, डीडी शर्मा भी उपस्थित थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

किसानों को गेहूं का गुणवत्तायुक्त बीज और खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो : कृषि मंत्री

👉अधिकारियों को दिए निर्देश , पराली प्रबंधन की मशीनों...