spot_img
spot_img

स्पोर्टस, फिटनेस एक्सपो में हरियाणा के पैवेलियन की धूम, हरियाणवी खिलाड़ियों की प्रतिभा का राज पूछ रहे लोग

Date:

spot_img

👉भारत मंडपम में आयोजित किए गए स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Haryana News: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किए गए स्पोर्टस, फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में बनाए गए हरियाणा पैवेलियन को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस एक्सपो में पहुंच रहे युवा हरियाणा से जुड़े खिलाड़ियों की प्रतिभा का राज पूछ रहे हैं। इसके साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को भी जान रहे हैं।हरियाणा खेल विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पैवेलियन में बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं। इनमें खिलाड़ी, युवा और कोच शामिल हैं। सभी हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं और खिलाड़ियों द्वारा की जाने वाली तैयारी के संबंध में जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें पैवेलियन संभालने की जिम्मेदारी मिली है, जो उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है। सरकार द्वारा खेल विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को बहुत अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसे जानने के बाद आगंतुक हरियाणा सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 👉 ਭਾਜਪਾ ਪੂਰੇ ਕਰੇਗੀ ਸਰਦਾਰ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸੁਪਨੇ: ਸ੍ਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

👉*प्रदेश की खेल नीतियों से खिलाड़ियों को मिल रहा लाभ*
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों से प्रदेश के खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा, रोजगार, प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं का बड़ा लाभ मिला है। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से अब तक उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों में श्रेणी-ए, बी और सी कैटेगरी में सीधी नियुक्तियां प्रदान की हैं।

इसे भी पढ़ें 👉जल संरक्षण का संदेश देती पुस्तक ‘एक बूँद सौ सवाल’ का हुआ विमोचन

👉*2014 से अब तक 721 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित*
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2014 से खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किया जा रहा है। अब तक 17 हजार से अधिक खिलाड़ियों को लाभ मिला है, जिसके तहत 721.20 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है। यह योजना खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रदेश में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर खेल अवसंरचना विकसित की गई है। प्रदेश में वर्तमान में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय खेल परिसर, 25 उपमंडल स्तरीय खेल परिसर, 163 राजीव गांधी खेल परिसर, 245 मिनी ग्रामीण स्टेडियम संचालित किए जा रहे हैं। इन खेल परिसरों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

हरियाणा के राज्यपाल ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर अर्पित की पुष्पांजलि

Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष...

जल संरक्षण का संदेश देती पुस्तक ‘एक बूँद सौ सवाल’ का हुआ विमोचन

👉सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं...