👉भिवानी के भीम स्टेडियम में सजेगा चैंपियंस का मंच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे सम्मानित*
Haryana News: हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की उपलब्धियों में एक और स्वर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 30 अक्टूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में जापान में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खेल-2026 के पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों और सरकारी नौकरियों से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे, जो अपने हाथों से खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। वहीं, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
👉खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा*
खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। इस राज्य स्तरीय समारोह में 185 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार खिलाड़ियों के बीच वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एशियाई गेम्स के 134 खिलाड़ियों को लगभग 133 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक (14 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक) देश की झोली में डाले थे।उन्होंने बताया कि पैरा एशियाई गेम्स के 37 पैरा खिलाड़ियों को लगभग 52 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से नवाजा जाएगा। इन खेलों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 32 पदक (9 स्वर्ण, 9 रजत और 14 कांस्य पदक) जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया था।
👉देशभर में सबसे श्रेष्ठ है हरियाणा की खेल नीति*
श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति आज पूरे देश में सबसे उत्कृष्ट और अनुकरणीय मानी जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और समय पर मिलने वाले बड़े नकद पुरस्कार युवाओं को खेलों के प्रति लगातार प्रेरित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इसी मजबूत खेल नीति और हमारे खिलाड़ियों के अटूट परिश्रम व पसीने का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए सबसे ज्यादा पदक जीतते आ रहे हैं।
👉डबल इंजन सरकार के विजन से खेल और खिलाड़ियों का हो रहा चहुंमुखी विकास*
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” विजन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा का खेल ढांचा और अधिक मजबूत हुआ है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा (सरकारी नौकरी) सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें



