कॉमनवेल्थ के पदक विजेता खिलाड़ियों का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया नागरिक अभिनंदन

Date:

spot_img

👉हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: गौरव गौतम
Haryana News: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का परचम लहराकर लौटे भारतीय शूरवीर खिलाड़ियों का मंगलवार को स्वदेश पहुंचने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति के तरानों, ढोल की थाप और फूलों की वर्षा के बीच पूरा एयरपोर्ट प्रांगण ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।

इसे भी पढ़ें 👉ਸਾਬਕਾ ਸੰਸਦੀ ਸਕੱਤਰ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਕਈ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਦਰਪੇਸ਼ ਨਾਜ਼ੁਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਚਰਚਾ ਕਰਨ ਲਈ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ

👉खेल राज्य मंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर पदक विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।इस दौरान खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हमारे एथलीटों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर 140 करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है।इन खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी।

इसे भी पढ़ें 👉मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारनौल 2041, नारायणगढ़ 2031, पानीपत 2041 तथा कुरुक्षेत्र 2041 के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार विमर्श तथा अनुमोदन के लिए एसएलसी की बैठक आयोजित

👉हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा निरंतर प्रोत्साहन
खिलाड़ियों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेल राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में खिलाड़ियों को न केवल विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण सुविधाएं दी जा रही हैं, बल्कि उनकी उपलब्धियों पर आकर्षक नकद पुरस्कार और सुरक्षित भविष्य (खेल नीति के तहत नौकरी) भी सुनिश्चित की जा रही हैं।गौरतलब है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल ने अपनी खेल क्षमता का लोहा मनवाते हुए कुल 39 पदक जीते हैं।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related