वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉*श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री*
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे वेदों की ऋचाओं के ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक में भी दक्ष बनें और विकसित हरियाणा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्कृत गुरुकुल के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने गुरुकुल परिसर में मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन में भाग लिया और आहुति अर्पित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुकुल के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने के साथ-साथ हमें आगामी 25 वर्षों के लिए भी नए संकल्प लेने होंगे। जब यह गुरुकुल अपनी स्वर्ण जयंती मनाएगा, तब तक भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका होगा। विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में विद्यार्थियों, आचार्यों और नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

इसे भी पढ़ें 👉हरियाणा के खिलाड़ियों के जोश, फुर्ती और संकल्प का प्रतीक बनेगा खेल महाकुम्भ का शुभंकर’

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए 25 वर्षों का सफर तय करना उसकी तपस्या, त्याग, समर्पण और उच्च आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि संस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों और निरंतर साधना का परिणाम होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम एक ऐसी टकसाल है, जहाँ चरित्रवान और संस्कारवान नागरिक गढ़े जाते हैं। इसने पिछले 25 वर्षों में विद्यार्थियों को वैदिक मंत्रों और शास्त्रों का कंठस्थ ज्ञान देने के साथ-साथ उनके भीतर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा भाव और उच्च नैतिक चरित्र का निर्माण भी किया है। यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर निकले विद्यार्थी आज देश और दुनिया के कोने-कोने में भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक बनकर समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने कहा की आज के इस डिजिटल और एआई के युग में गुरुकुलों और संस्कृत की विशेष प्रासंगिकता बनी हुई है। जब भी मानव मानसिक अशांति, नैतिक पतन या पर्यावरण संकट के अंधकार में भटका है तो उसे राह दिखाने का काम इन्हीं गुरुकुलों और वेदों के ज्ञान ने किया है। संस्कृत केवल पूजा-पाठ या कर्मकांड की भाषा नहीं है, यह विज्ञान, गणित, खगोलशास्त्र, आयुर्वेद, योग और जीवन प्रबंधन के ज्ञान का अक्षय भंडार है।

इसे भी पढ़ें 👉श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल में सेवा भावना से की गई व्यवस्थाओं की सरहाना करते हुए कहा कि गुरुकुल में विद्यार्थियों को संस्कृत की शिक्षा के साथ आवास और भोजन की सुविधा भी निःशुल्क दी जाती है। अलग-अलग प्रदेशों से, यहाँ तक कि नेपाल से भी विद्यार्थी यहाँ पढ़ने आते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए बच्चे साथ रहते हैं, साथ पढ़ते हैं और एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े होना सीखते हैं जोकि सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस गुरुकुल में बच्चे वेद, संस्कृत व्याकरण, दर्शन और साहित्य पढ़ते हैं। साथ ही वे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर की शिक्षा भी प्राप्त करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार देववाणी संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और व्यावहारिक प्रसार के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूलों में त्रि-भाषी फॉर्मूला लागू कर विद्यार्थियों को संस्कृत अध्ययन का विकल्प प्रदान किया गया है। राजकीय महाविद्यालयों में भी संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ाई जाती है। उच्चतर शिक्षा एवं शोध को गति देने के लिए कैथल के मुंदड़ी में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। इसके साथ ही माता मनसा देवी के इसी पावन परिसर में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय खोला गया है, जिसके भवन का निर्माण 22 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें 👉अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट्स को पूरा करने में लाएं तेजी: नायब सिंह सैनी

इसके अलावा ’हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी’ के संस्कृत प्रकोष्ठ के माध्यम से विद्वानों एवं साहित्यकारों को प्रतिष्ठित सम्मान राशि, पांडुलिपि प्रकाशन अनुदान तथा राज्यभर में संस्कृत ज्ञान-विज्ञान की संगोष्ठियों एवं संभाषण शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शास्त्री व आचार्य पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अतिरिक्त संस्कृत प्रकोष्ठ द्वारा ’हरिप्रभा’ शोध-पत्रिका का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस समाज की जड़ें अपनी संस्कृति में गहरी होती हैं वही समाज विकास के आकाश में सबसे ऊँची उड़ान भर सकता है।गुरुकुल के संस्थापक आचार्य स्वामी प्रसाद मिश्र ने कहा कि गुरुकुल का अर्थ है ‘गुरु का कुल’। गुरु वह होता है, जो शिष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त कर 460 से अधिक विद्यार्थी सरकारी क्षेत्र में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देने के साथ साथ देश-विदेश में भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का परचम लहरा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 👉गुरु रविदास जी की समरसता और समानता की विचारधारा का आधुनिक और व्यावहारिक रूप प्रधानमंत्री का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है : नायब सिंह सैनी

उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षण संस्थान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें सेवा और समर्पण की भावना विकसित करना तथा समाज सेवा के माध्यम से देश के नवनिर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बंतो कटारिया, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव श्री पृथ्वी राज सहित श्री ईश्वर चंद्र जिंदल, गुरुकुल प्रबंधन समिति के संरक्षक श्री दिनेश सिंगला, अध्यक्ष श्री मुकुल बंसल, उपाध्यक्ष श्री राकेश बंसल, सचिव श्री जयकिशन सिंगल, कोषाध्यक्ष श्री जनकराज गुप्ता और गुरुकुल प्रबंधन समिति के अन्य पदाधिकारीगण, विद्यार्थीगण और आचार्यगण उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Bathinda ‘ਚ ਫ਼ਿਰੋਜਪੁਰ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਏਜੰਟਾਂ ਦੇ ਲਈ ਫ਼ੌਜੀ ਛਾਉਣੀ ਦੀ ਜਾਸੂਸੀ ਕਰਦਾ ਕਾਬੂ

Bathinda News: Bathinda 'ਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਊਂਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ...

ਪੁਲਿਸ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿਚੋਂ ਬਾਹਰ ਆਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌ/ਤ; ਪ੍ਰਵਾਰ ਨੇ ਲਾ*ਸ਼ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਰੱਖ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ

Ferozepur News: ਜੀਰਾ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੁਲਗੜ੍ਹੀ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ...

ਲਾਲਚ ਬੁਰੀ ਬਲਾ; ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲਾਲਚ ‘ਚ ਦੋਸਤ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੋਸਤ ਦਾ ਕ*ਤ*ਲ; ਲਾ/ਸ਼ ਛੱਪੜ ‘ਚ ਸੁੱਟੀ

Ludhiana News: ਲੁਧਿਆਣਾ 'ਚ ਵਾਪਰੀ ਇੱਕ ਦੁਖਦਾਈ ਘਟਨਾ ਦੇ...