Tuesday, April 21, 2026
spot_img
spot_img

भाजपा की राजनीति का आधार वोट बैंक नहीं, बल्कि जन जन का सम्मान व विकास है-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो राष्ट्र निर्माण में अपना पसीना बहा रहा
👉पंजाब की जनता बदलाव के लिए खुशहाल पंजाब बनाने की दिशा में करे कार्य
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की राजनीति का आधार वोट नहीं, बल्कि हर नागरिक का सम्मान और उसका विकास है। सरकार तुष्टिकरण की नहीं, बल्कि सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करती है। यह सरकार वोट बैंक नहीं बनाती बल्कि विकास बैंक बनाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव के लिए तत्पर रहे और पंजाब को खुशहाल बनाने की दिशा में कार्य करें। भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब में नशे का धंधा करने वाले पंजाब छोड़कर भाग जाएंगे।मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को संत कबीर कुटीर चण्डीगढ़ में आए ‘राय सिख समाज‘ के प्रतिनिधि मंडल को सम्बोधित करते हुए कही।
👉जब हम पंजाब की स्थिति से तुलना करते हैं, तो हरियाणा में सुशासन का मॉडल सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार ने केवल लुभावने वादे किए, वहीं वर्तमान हरियाणा सरकार ने धरातल पर ‘आरक्षण के अंदर आरक्षण’ लागू कर यह सुनिश्चित किया है कि राय सिख युवाओं को सरकारी तंत्र और प्रशासन में उनकी आबादी के अनुसार उचित प्रतिनिधित्व मिले। जब हम पंजाब की स्थिति से तुलना करते हैं, तो हरियाणा में सुशासन का मॉडल सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। पंजाब में भी राय सिख समाज की बड़ी आबादी है, लेकिन वहां आज भी नीतियां केवल घोषणाओं तक सीमित हैं।

इसे भी पढ़ें  जापानी कम्पनियों का निवेश को लेकर प्रदेश में बढ़ा भरोसा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉राय सिख समाज सांझा विरासत, त्याग व बलिदानों का है उदाहरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की ‘अंत्योदय’ की राजनीति है। संत कबीर कुटीर नाम ही समानता और भाईचारे का प्रतीक है। सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो राष्ट्र निर्माण में अपना पसीना बहा रहा है। राय सिख समाज केवल पड़ोसी राज्य से आए मेहमान नहीं हैं, बल्कि उस सांझा विरासत, त्याग व बलिदानों के उदाहरण हैं, जिसने सदियों से इस देश की सीमाओं और इसकी संस्कृति की रक्षा की है। समाज का इतिहास साहस, बलिदान और पुरुषार्थ की अमर गाथा है।
👉किसी समाज की पहचान उसके अतीत से नहीं, बल्कि वर्तमान, सामर्थ्य और परिश्रम से होती है तय
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत बदल रहा है। नये भारत में अब किसी समाज की पहचान उसके अतीत से नहीं, बल्कि उसके वर्तमान, उसके सामथर्य और उसके परिश्रम से तय होती है। आज अवसर, मंच और आगे बढ़ने का अधिकार भी सबका है।
👉यह ऐसा समाज जिसने कभी झुकना नहीं सीखा, बल्कि हमेशा सत्य और राष्ट्र के लिए डटना सीखा
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राय सिख ऐसा समाज है जिसने कभी झुकना नहीं सीखा, बल्कि हमेशा सत्य और राष्ट्र के लिए डटना सीखा है। इस समाज ने खेतों में पसीना बहाकर, शिक्षा, सेवा और व्यापार के क्षेत्र में मेहनत को अपना धर्म बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है और गुरूओं की वाणी को सात्विक चरितार्थ किया है।

इसे भी पढ़ें  Haryana में फार्म टूरिज्म व होम स्टे से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

👉लोकतंत्र की सार्थकता तभी, जब विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता तभी है, जब विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ हरियाणा में राय सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही पीड़ा को समझा और ‘वंचित अनुसूचित जाति’ की श्रेणी में शामिल किया। यह केवल कागजों पर किया गया बदलाव नहीं है, बल्कि उन्हें मुख्य धारा में लाने का संकल्प है। सरकार का स्पष्ट संकल्प है, कोई भी समाज, कोई भी वर्ग, विकास की दौड़ में पीछे न रहे।
👉सरकार राय सिख समाज की सांस्कृतिक विरासत और सिख पंथ के महान आदर्शों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राय सिख समाज की सांस्कृतिक विरासत और सिख पंथ के महान आदर्शों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने सिख गुरुओं के प्रकाश पर्वों को राजकीय स्तर पर मनाकर यह सिद्ध किया है कि हमारे लिए धर्म और संस्कृति का सम्मान सर्वोपरि है। हम केवल सत्ता चलाने के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर वंचित वर्ग के आंसू पोंछने और उनके बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं। सभी मिलकर सामाजिक समरसता और विकास का वह ढांचा तैयार करेंगे, जिसमें राय सिख समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, राजनीतिक सलाहाकार श्री तरूण भण्डारी सहित राय सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

Share post:

spot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

जापानी कम्पनियों का निवेश को लेकर प्रदेश में बढ़ा भरोसा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉हरियाणा में डाइकिन एयर कंडीशनर कम्पनी करेगी 1000 करोड़...