Saturday, April 18, 2026
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्माणाधीन बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

Date:

spot_img

👉स्वास्थ्य अवसंरचना सर्वोच्च मानकों की होनी चाहिए, गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय में एक उच्च स्तरीय ‘प्रगति’ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य भर में चल रही 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रत्येक परियोजना का कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना, पर्यटन, पुरातत्व और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया।अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि फरीदाबाद में 217 करोड़ रुपये की मास्टर जल आपूर्ति संवर्धन योजना, जिसमें यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में 12 रैनी वेल स्थापित किए जा रहे हैं, 67 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है। दो रैनी वेल पहले ही पूरे हो चुके हैं और शेष स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संशोधित समय सीमा का सख्ती से पालन करने और परियोजना के सभी घटकों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल गुणवत्ता के मानकों पर विस्तृत जानकारी भी मांगी और कहा कि यह परियोजना सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी जिससे आमजन को काफी लाभ मिलेगा।सड़क अवसंरचना के संबंध में मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि वह रेवाड़ी में बाईपास रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग-8 तक 120 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य (जो वर्तमान में 65 प्रतिशत पूर्ण है) को तेजी से पूरा करवाएं।

इसे भी पढ़ें  ईएसआई अस्पतालों में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला में प्रस्तावित विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही टेंडर आवंटन को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भिवानी में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी समीक्षा की। इस बारे में अधिकारियों ने उन्हें बताया कि टेंडर स्वीकृति के बाद जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इस परियोजना की आधारशिला पहले ही रखी जा चुकी है।स्वास्थ्य अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य भर में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इनमें फतेहाबाद में 200-बेड अस्पताल, टोहाना में 100-बेड अस्पताल, गुरुग्राम के सिविल अस्पताल को 100 से 200 बेड तक उन्नत करना तथा अंबाला कैंट में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना शामिल है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में इनकी निर्माण गुणवत्ता और चिकित्सा अवसंरचना के मानकों से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।मुख्यमंत्री ने इस दौरान सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रमुख विरासत परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि राखीगढ़ी साइट संग्रहालय लगभग पूरा होने के करीब है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा हो चुका है और यह शीघ्र ही उद्घाटन के लिए तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने विरासत के प्रति जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाएं ताकि वे राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें और भारत की प्राचीन सभ्यता के प्रति गहरी समझ विकसित कर सकें।

इसे भी पढ़ें  युद्ध के कारण तारकोल की कमी से सड़क निर्माण प्रभावित न हो, 6 माह के लिए इम्पोर्टिड तारकोल के इस्तेमाल को मंजूरी: मुख्यमंत्री

श्री नायब सिंह सैनी ने सिख संग्रहालय तथा गुरु रविदास भवन एवं संग्रहालय की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी लंबित प्रशासनिक स्वीकृतियों को शीघ्र पूरा करने, वास्तु एवं डिजाइन कार्यों को जल्द अंतिम रूप देने तथा समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाने वाले विश्वस्तरीय केंद्रों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने फायर एवं आपातकालीन सेवाओं, विभाग के अंतर्गत खरीद से संबंधित परियोजनाओं की भी समीक्षा की, जिनमें फोम टेंडर और हाई-राइज टर्न टेबल लैडर शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने और आधुनिक अग्निशमन अवसंरचना जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव, विरासत एवं पर्यटन विभाग डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img
spot_img

Popular

More like this
Related