नारनौल के बड़कोदा-बडगांव में 14 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक जिला स्तरीय स्टेडियम, खेल राज्य मंत्री ने किया साइट निरीक्षण

Date:

spot_img

 👉हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर कायम के किए नए आयाम, खिलाड़ियों के लिए संसाधनों की कमी नहीं रहने देगी सरकार- खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम
Haryana News: हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्माणाधीन बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

खेल राज्य मंत्री आज गांव नारनौल के बड़कोदा-बडगांव में प्रस्तावित खेल स्टेडियम की साइट का निरीक्षण करने के बाद लोगों से बातचीत कर रहे थे।श्री गौतम ने कहा कि खेल सुविधाओं को और अधिक बेहतरीन बनाने के लिए गांव बड़कोदा-बडगांव में लगभग 14 एकड़ भूमि पर एक भव्य जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ढांचागत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज प्रदेश के खिलाड़ी पूरी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  ईएसआई अस्पतालों में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

निरीक्षण के दौरान खेल राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 एकड़ में बनने वाले इस खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से न केवल नारनौल, बल्कि पूरे जिले के उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे भविष्य में देश के लिए पदक जीत सकें।इस मौके पर पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਇਨਸਾਫ਼ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣੇ ਆਈ ਔਰਤ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪ੍ਰਵਾਰ ਉਪਰ ਹਮਲਾ

Jalandhar News:ਜਿਲਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਇਨਸਾਫ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਆਈ...

ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ ਅੱਠ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌ+ਤ ,15 ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ

Fazilka News:ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਪਿੰਡ ਜੰਗੇਵਾਲਾ...

योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी

👉मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रांगण में...