spot_img
spot_img

बाबा मक्खन शाह लबाना एवं बाबा लक्खी शाह बंजारा का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण की अमर गाथा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री ने पेहवा में मक्खन शाह लुबाना धर्मशाला और दतौली के सामुदायिक केंद्र के लिए दिए 31—31 लाख रुपये
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा मक्खन शाह लुबाना और बाबा लक्खी शाह बंजारा केवल दो नाम नहीं, बल्कि सिख इतिहास और भारतीय इतिहास के दो अमर अध्याय हैं। उन्होंने त्याग को धर्म, सेवा को संस्कार और बलिदान को अपनी पहचान बनाया। ऐसी दोनों महान विभूतियों के चरणों में वे श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।मुख्यमंत्री मंगलवार को संत कबीर कुटीर में आयोजित ‘संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ के अंतर्गत बाबा मक्खन शाह लुबाना जी एवं बाबा लक्खी शाह बंजारा जी के राज्य स्तरीय जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्मृति चिह्न और सरोपा भेंट करके समाज के प्रबुद्धजनों ने स्वागत भी किया। कार्यक्रम के दौरान बंजारा समाज के प्रतिनिधियों ने 6 मांगों से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पेहवा में मक्खन शाह लुबाना धर्मशाला के लिए दी गई जमीन से संबंधित कार्रवाई तेजी से पूरी हो जाएगी, वहां निर्माण इत्यादि के लिए भी मुख्यमंत्री ने 31 लाख रुपये की राशि भी दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दतौली गांव में सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा भी की, इसके लिए 31 लाख रुपये भी दिए गए। उन्होंने बाबा मक्खन शाह लुबाना के नाम पर किसी संस्थान का नाम रखे जाने की बात की भी कही।

इसे भी पढ़ें 👉हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि महापुरुष किसी एक जाति, पंथ या समाज के नहीं होते, बल्कि पूरे राष्ट्र की साझा धरोहर होते हैं। उनके विचार, संस्कार और इतिहास केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि नए भारत और नए युग की प्रेरणा हैं। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार ने ‘संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ शुरू की है, ताकि उनके आदर्श और संदेश आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद हरियाणा में ऐसी सरकार बनी है, जिसने महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य किया है, ताकि नई पीढ़ी उनके त्याग, तपस्या और कुर्बानियों के इतिहास को जान सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा मक्खन शाह लुबाना जी का जन्म वर्ष 1619 में भाई दासा जी लुबाना के घर हुआ था। उन्होंने कहा कि जब मुगल शासन के अत्याचार चरम पर थे और नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म की रक्षा के लिए चांदनी चौक में अपना बलिदान दिया, तब भय के वातावरण में कोई भी उनके पार्थिव शरीर को स्पर्श करने का साहस नहीं कर रहा था। ऐसे समय में भाई लक्खी शाह बंजारा और उनके पुत्र निगाहिया आगे आए। वे गुरु साहिब के पार्थिव शरीर को अपने घर लेकर गए और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने के लिए अपना घर ही अग्नि को समर्पित कर दिया। आज दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब उनके इसी महान बलिदान का साक्षी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजारा-लबाना समाज ने सदियों तक देश की अर्थव्यवस्था को गति दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने वर्ष 1871 में ‘क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट’ बनाकर इस समाज को जन्मजात अपराधी घोषित कर दिया था। आजादी के बाद अयंगर समिति की सिफारिश पर 31 अगस्त, 1952 को इस कलंक को समाप्त किया गया। इसी कारण 31 अगस्त को ‘विमुक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें 👉मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं खरीद प्रस्तावों को मिली मंजूरी

👉सरकार द्वारा अंत्योदय के सिद्धांत पर किया जा रहा है कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा मक्खन शाह और बाबा लक्खी शाह का जीवन सेवा, समानता और समर्पण का संदेश देता है। इसी भावना के साथ प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से प्रत्येक परिवार को पहचान दी गई है। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15,250 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 6,300 परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट तथा घर निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 56 हजार गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के अंतर्गत सहायता राशि 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये की गई है तथा अब तक 85,815 परिवारों को 416 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 55 हजार से अधिक जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया है। दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के माध्यम से परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर 74,245 परिवारों को 2,800 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा 13 लाख 43 हजार परिवारों को प्रतिमाह 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यार्थियों को 12वीं तक मुफ्त किताबें, वर्दी और स्टेशनरी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 8 हजार से 12 हजार रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति भी दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें 👉आईएमए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं और प्रयासों का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने आह्वान किया कि बाबा मक्खन शाह लुबाना और बाबा लक्खी शाह बंजारा की सेवा, सत्यनिष्ठा, समर्पण और बलिदान की भावना को अपने जीवन में अपनाएं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहभागी बनें।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनियां में भारत का नाम श्रद्धा से लिया जाता है। अमेरिका और रूस जैसे शक्तिशाली देश भी भारत को सम्मान से देखते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है, यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति से हुआ है, क्योंकि यह देश भी वहीं है, यह अधिकारी भी वहीं है। बस, मोदी ने काम करने की सोच के साथ देश को आगे बढ़ाते हुए व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है।इस दौरान बंजारा समाज के पुरोहित श्री हुकुम सिंह, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार मेजर श्री किशोरी लाल, डीएनटी बोर्ड चेयरमैन सरदार जसमेर सिंह बंजारा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, श्री विवेक कालिया, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री मनीष लोहान, महामंत्री श्री पवन कुमार, उपाध्यक्ष सूबेदार जगदीश सिंह, सोनीपत जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, बाबा मक्खन शाह लुबाना भवन सोसायटी पेहवा के चेयरमैन सरदार मनजीत सिंह, वाइस चेयरमैन सरदार अवतार सिंह, श्री रघुबीर सिंह मोरथली, कलसा कुरुक्षेत्र के सरपंच सरदार अमरीक सिंह, जिप चेयरमैन सरदार मक्खन सिंह सहित प्रदेश के कोने—कोने से आए लुबाना और बंजारा समाज के मौजिज लोग मौजूद थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

“ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ” ਮੁਹਿੰਮ; ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ 25 ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 3 ਕਾਬੂ

ਸਰਹੱਦ ਪਾਰਲੇ ਤਸਕਰ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ’ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ...

2027 ਦੀ ਜੰਗ; ਬਘੇਲ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ

👉ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਹੀ ਇਕੋ-ਇੱਕ ਬਦਲ ਹੈ: ਬਘੇਲ 👉ਵੇਰਕਾ ਅਤੇ...