खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना सरकार का संकल्प – मुख्यमंत्री
Haryana News: CM Nayab Singh Saini; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से राज्य सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। पिछले 12 वर्षों में इस दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आज सामने आ रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत रहे हैं और प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान विधायक श्री देवेंद्र हंस द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के संबंध में सदन में बोल रहे थे।
इसे भी पढ़ें 👉 सदन में प्रदेश के विकास पर चर्चा होनी चाहिए, न कि नारेबाजी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज खिलाड़ियों द्वारा जीते जा रहे पदक उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ राज्य सरकार की खेल नीति और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भी परिणाम हैं। सरकार का स्पष्ट संकल्प खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को और सुदृढ़ करना तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में चुनकर आए नए विधायकों को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में खिलाड़ियों के लिए क्या किया जाता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए हैं तथा भविष्य में भी खिलाड़ियों के हित में इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




