👉7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने फिर किया साबित, हरियाणा में प्रतिभाओं की कमी नहीं
Haryana News:हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों एवं परिजनों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर एक बार फिर विश्व मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सात स्वर्ण पदकों समेत ग्यारह पदक जीतना हरियाणा के लिए गर्व की बात है।
इसे भी पढ़ें स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात;नूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी
खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर प्रदेश के खिलाड़ियों ने दुनिया के बड़े खेल मंच पर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में हरियाणा की बेटियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल पदक जीते, बल्कि प्रदेश की बेटियों के सामने नई मिसाल कायम की है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि बेटियों को अवसर और उचित मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा सकती हैं।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें






