पंचकूला के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें,मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Date:

spot_img

👉*माता मनसा देवी मंदिर से चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते हुए कालका तक चलेगी बस सेवा*
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के एक साथ दर्शन कराने के लिए बेहतर, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में आज श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर, पंचकूला स्थित संस्कृत गुरुकुल से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा श्री माता मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते हुए कालका स्थित श्री काली माता मंदिर तक संचालित होगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य परिवहन के सेक्टर-5, पंचकूला स्थित नवीनीकृत बस टर्मिनल का भी उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें 👉संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला मां शक्ति की उपासना का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां की वादियों में मां के विभिन्न स्वरूपों का वास है , जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर शीश नवाने आते हैं। श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के एक साथ दर्शन करने में परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अलग-अलग स्थानों तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों पर निर्भरता और बार-बार परिवहन के साधन बदलने की परेशानी के कारण कई श्रद्धालु सभी मंदिरों के दर्शन नहीं कर पाते थे।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की इसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दो प्रदूषण-मुक्त इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू की गई है।

इसे भी पढ़ें 👉हरियाणा के खिलाड़ियों के जोश, फुर्ती और संकल्प का प्रतीक बनेगा खेल महाकुम्भ का शुभंकर’

यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य और ‘लाइफ (LiFE)-पर्यावरण के लिए जीवनशैली’ के मंत्र को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बंतो कटारिया, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस आयुक्त श्री पंकज नैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, परिवहन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री राजेश पूनिया, हरियाणा सिटी बस सर्विस के अतिरिक्त सीईओ श्री अशोक बंसल, हरियाणा रोडवेज पंचकूला के महाप्रबंधक श्री सुखदेव सिंह, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव श्री पृथ्वी राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Bathinda ‘ਚ ਫ਼ਿਰੋਜਪੁਰ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਏਜੰਟਾਂ ਦੇ ਲਈ ਫ਼ੌਜੀ ਛਾਉਣੀ ਦੀ ਜਾਸੂਸੀ ਕਰਦਾ ਕਾਬੂ

Bathinda News: Bathinda 'ਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਊਂਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ...

ਪੁਲਿਸ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿਚੋਂ ਬਾਹਰ ਆਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌ/ਤ; ਪ੍ਰਵਾਰ ਨੇ ਲਾ*ਸ਼ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਰੱਖ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ

Ferozepur News: ਜੀਰਾ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੁਲਗੜ੍ਹੀ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ...