Thursday, April 16, 2026
spot_img
spot_img

किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह कर रहा विपक्ष:नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, अब किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इनके समय में जो भ्रष्टाचार चलता था, वो दुकाने अब बंद हो गई हैं तो इन्हें दर्द हो रहा है, लेकिन मैं, प्रदेश के किसानों को विश्वास दिलाता हूं कि किसानों का एक एक दाना खरीदा जाएगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को महम में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 202 करोड़ 77 लाख रुपये लागत की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री ने हलके के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की, साथ ही रैली संयोजक एवं राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा द्वारा रखे गए मांग पत्र की सभी मांगों का अवलोकन करवाने उपरांत लागू करवाने का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महम की धरती हरियाणा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मानचित्र पर एक विशेष स्थान रखती है। महम की धरती लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीति, परंपरा और सामाजिक चेतना का एक सशक्त केंद्र है। हम सब जानते हैं कि महम चौबीसी के चबूतरे पर लिए गए फैसलों ने हमेशा समाज को दिशा दी है। यह सामूहिक नेतृत्व, भाईचारे, न्याय और जनमत की शक्ति का प्रतीक है।
👉 हमने विकास किया, ना कि देखा क्षेत्र हमारी पार्टी के विधायक का है अथवा विपक्ष का:
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा है।सरकार ने विकास करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखा कि वह क्षेत्र हमारी पार्टी के विधायक का है अथवा विपक्ष के विधायक का। इसका प्रमाण यह है कि सरकार ने महम हलके में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1 हजार 328 करोड़ रुपये खर्च किए हैं,जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 584 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इनमें से भी काफी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि महम हलके के विकास को गति देने के लिए बीजेपी के साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में 121 सीएम अनाउंसमेंट हुई। इनमें से 105 का काम पूरा हो चुका है तथा शेष पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। इसका प्रमाण यह भी है कि हमने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ़ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है।

इसे भी पढ़ें  महम में मुख्यमंत्री ने किया 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

👉 गेटपास के नाम पर विपक्षी गुमराह कर रहे:
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को विपक्ष द्वारा गेट पास के नाम पर झूठ फैलाते हुए गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। फसल खरीद के लिए ड्यूटियां सुनिश्चित की गई है।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी है,लेकिन, कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी। कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी। इसे बीजेपी सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खराबे का मुआवजा देने में भी जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस ने केवल और केवल 10 साल में झूठ बोलकर वोट बटोरने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित वर्तमान सरकार की नीतियों के केंद्र में है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें दुख होता है कि विपक्षी वैश्विक संकट के समय में सस्ती राजनीति करके वोटों की फसल काटना चाहते हैं। वे गलत बयानबाजी करके जनता में भ्रम पैदा करना चाहते हैं, लेकिन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति पर चलते हुए हर संकट में भारतीयों के साथ खड़ी है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हैं, जिन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के 4,032 पेट्रोल पंपों और रसोई गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने गैस व तेल की कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और FIR दर्ज भी की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं।इन्हें मिलाकर पिछले साढ़े 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक जिले के 10 हजार से अधिक युवाओं को पिछले साढ़े 11 वर्षों में सरकारी नौकरी दी गई है। वर्तमान सरकार द्वारा करवाएं गए विकास कार्यो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गांव खरक जाटान, निदाना, बहलबा, अजायब व बहु-अकबरपुर में 14 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से स्कूल भवनों का निर्माण किया गया। इसी तरह से गांव मोखरा में 13 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से सब माइनर की मरम्मत का कार्य किया गया।उन्होंने कहा कि महाग्राम योजना में गांव निंदाना में जलापूर्ति योजना संवर्धन का काम 12 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसी गाँव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम 28 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से जारी है।

इसे भी पढ़ें  जींद में मुख्यमंत्री ने किया 253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास 

👉 विकास कार्यो के लिए उठाए कई अहम कदम:
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में शहरी विकास तथा अन्य विकास कार्यो के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए है। इसके तहत महिला सुरक्षा के लिए महम सहित लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, रादौर व पेहोवा में 7 नए महिला थाने बनाने का प्रावधान किया है। सरकार ने महम सहित कुल 18 स्थानों पर नए डायलिसिस केंद्र स्थापित करने का प्रावधान भी किया है। इसी प्रकार 21 नए खेल स्टेडियमों के निर्माण का प्रावधान किया है। इनमें जिला रोहतक, जींद, कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद व पलवल शामिल हैं।उन्होंने कहा कि रोहतक सहित 13 जिलों में पराली आधारित कुल 200 मेगावाट की बायोमास बिजली परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।गांवों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी नगर निकायों की भूमि पर रिहायशी कब्जाधारियों को कानूनी मालिकाना हक प्रदान करने के लिए एक नीति लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं।बहन-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 56 हजार बहन-बेटियों को 834 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 14 लाख 38 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 243 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है।
👉 विपक्ष की सरकारों में प्लाटो के ना कागज मिले ना कब्जा:
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 1 लाख 60 हजार मकान दिये गये हैं। इसी प्रकार गरीब परिवारों को ‘मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी’ के तहत शहरों में 18 हजार 470 प्लॉट व फ्लैट दिए हैं। लेकिन विपक्ष की सरकारों में तो ना कागज दिए ना ही कब्जा दिया गया। केवल वोट लेने का काम किया गया।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने हर क्षेत्र में गति से विकास कार्य किए हैं। महम के विकास में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। यहां के हर गांव, हर गली और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें  सफीदों में मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा विकास पैकेज,लगाई घोषणाओं की झड़ी

👉 सभी विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे समान विकास: मंत्री कृष्ण लाल पंवार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास करवाकर इन्होंने साबित कर दिया कि बीजेपी के लिए पूरा हरियाणा एक समान है। जिस भी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जाते है, तो बिना किसी भेदभाव के चाहे वहां सत्ता पक्ष का विधायक हो या विपक्ष का, समान रुप से विकास कार्य करवाए जाते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश में कांग्रेस पार्टी ने ज्यादा समय तक राज किया, लेकिन इन्होंने केवल और केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है। आज देश और प्रदेश के हित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में सुरक्षित है। सरकार ने गांवों में प्लाट देने की योजना बना ली है, इसके लिए पंचायतों के प्रस्ताव भी मिल गए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से कार्य कर रही है।
👉 महम को बीजेपी ने संभालने का काम किया: मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि महम हलका विकास के मामले में पिछड़ गया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने इसकी संभाल करने का काम किया है। अब यहां भी विकास कार्य तेजी से करवाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय के उद्धार के संकल्प को हरियाणा सरकार प्रतिबद्धता से लागू कर रही है। इसी कड़ी में हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। जनता के विश्वास पर खरा उतरने के चलते ही तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनी है, और तेज गति से विकास के काम हो रहे है।
👉 हर वर्ग को ध्यान में रखकर हो रहे कार्य: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा
राज्यसभा सांसद एवं रैली संयोजक श्री रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने इस दौरान महम हलके की विकास परियोजनाओं से संबंधित मांग पत्र भी पढ़ा। श्री जांगड़ा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता की मांगों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जरूर पूरा करेंगे।इस दौरान जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री श्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, रोहतक मेयर श्री राम अवतार वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष श्री रणबीर ढाका, जिला प्रभारी श्री सत्येंद्र परमार, बीजेपी स्टेट कोषाध्यक्ष श्री अजय बंसल, जिला परिषद चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा भी मौजूद थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

ਹੱਦਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਰਗੇ ਸੂਬਿਆਂ ‘ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਲੁੱਕ ਕੇ ਹਮਲਾ: ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ

👉ਸਿਆਸੀ ਭੇਦਭਾਵ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਜਨ ਅੰਦੋਲਨ ਕਰਨ...

ਟਰੇਡਰਜ਼ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਬੈਠਕ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ

👉ਕਿਹਾ, ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦੇ...