हरियाणा के मुख्यमंत्री से फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने की मुलाकात, राज्य में साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा

Date:

spot_img

👉किसानों और एमएसएमई के लिए बाजार तक पहुंच बढ़ाने, स्किलिंग व रोजगार के अवसरों पर हुआ मंथन
👉फ्लिपकार्ट ने हरियाणा के साथ लंबे समय तक साझेदारी जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली हरियाणा भवन में फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ श्री कल्याण कृष्णमूर्ति और चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर श्री रजनीश कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य के साथ फ्लिपकार्ट की साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसानों और एमएसएमई के लिए बाजार तक पहुंच को व्यापक बनाने, कृषि वैल्यू चेन को सशक्त करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्किलिंग और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने तथा समावेशी आर्थिक विकास को गति देने के लिए तकनीक के उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।

इसे भी पढ़ें फुकुओका, जापान की 80 प्रतिशत कंपनियों में मानव संसाधन की भारी कमी, हरियाणा के 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

हॉर्टिकल्चर और फ्रेश प्रोड्यूस सोर्सिंग में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हॉर्टिकल्चर और फ्रेश प्रोड्यूस सोर्सिंग के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हरियाणा के अधिक से अधिक किसान और प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन तकनीक-सक्षम सप्लाई चेन के माध्यम से व्यापक बाजारों तक अपनी पहुंच बना सकें।

फ्लिपकार्ट ने दोहराई हरियाणा के साथ साझेदारी की प्रतिबद्धता
इस अवसर पर फ्लिपकार्ट ग्रुप ने हरियाणा राज्य के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया। फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह हरियाणा सरकार के साथ अपनी निरंतर साझेदारी के माध्यम से राज्य भर के किसानों, उद्यमियों और स्थानीय व्यवसायों के लिए नए अवसर सृजित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ; ਭਾਰਤੀ ਫ਼ੌਜ ਦੇ ਜਵਾਨ, ਪਤਨੀ, ਮਾਂ ਤੇ ਮਾਸੂਮ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌ*ਤ

Jalandhar/Hoshiarpur News: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਚ ਸੋਮਵਾਰ ਤੜਕਸਾਰ ਵਾਪਰੇ ਇੱਕ...