👉पंचकूला में पहली संत गुरु रविदास नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पहुंचे खेल मंत्री, खिलाड़ियों को दिया मेहनत और खेल भावना का संदेश
Haryana News: हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का विश्व में चौथा स्थान प्राप्त करना पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान की बात है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और अथक मेहनत के बल पर दुनिया में भारत की नई पहचान बनाई है। आने वाले समय में देश के युवा खिलाड़ी इसी प्रेरणा से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक सफलता अर्जित करेंगे।खेल मंत्री आज पंचकूला में आयोजित पहली संत गुरु रविदास नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों की महिला वॉलीबॉल टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।
इस दौरान खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का सबसे बड़ा विद्यालय है। खेल व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।उन्होंने कहा कि हरियाणा लंबे समय से देश की खेल राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगातार देश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धियां खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ प्रदेश में विकसित मजबूत खेल संस्कृति का परिणाम हैं।खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इसे भी पढ़ें Haryana के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान
प्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है, खेल स्टेडियमों का विस्तार किया जा रहा है, खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा आधुनिक खेल उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।महिला खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र की तरह खेलों में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। हरियाणा की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ी भी भविष्य में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतने की क्षमता रखती हैं। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता और कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




