Haryana के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट, जनहित और शिक्षा सुधारों पर लिया मार्गदर्शन

Date:

spot_img

Haryana News: Haryana के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचकर देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने देश के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री के साथ विभिन्न समसामयिक, प्रासंगिकता और राज्य के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।मुलाकात के दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्री को राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन प्रयोगों, ढांचागत सुधारों और ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020’ (एनईपी ) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें 👉 Haryana के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि देश के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन हमें राज्य के विकास और जन-सेवा के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। रक्षा मंत्री के साथ हुई यह बैठक बेहद सकारात्मक और मार्गदर्शक रही। उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझावों से प्रदेश में जनहित की योजनाओं और शैक्षणिक नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें 👉 Haryana में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा को गुरुग्राम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 27 संगठनात्मक जिलों के लिए किया रवाना

बैठक के दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, कौशल विकास और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा मंत्री को सलाह दी कि वे युवाओं में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक तकनीकी ज्ञान का समावेश करने वाली नीतियों पर विशेष ध्यान दें।इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राज्य के विकास कार्यों, युवाओं के उत्थान और सामाजिक समरसता जैसे कई अहम बिंदुओं पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। शिक्षा मंत्री ने विश्वास दिलाया कि वे केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हरियाणा को शिक्षा और जन-कल्याण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Punjab Congress ‘ਚ ‘ਪੋਸਟਰ ਜੰਗ’ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਹੋਈ, ਹੁਣ ‘ਚੰਨੀ’ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਲੱਗੇ

Punjab News: Punjab Congress 'ਚ ਕੁਰਸੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ...

⁠ਵਿਧਾਇਕ ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਜਰ ਨੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਸਾਰੇ ਚੈਨਲਾਂ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ

Chandigarh News: ⁠ਵਿਧਾਇਕ ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਜਰ ਨੇ ਸਿੱਖ ਮਰਿਆਦਾ...

Aam Aadmi Party ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਲਿਸਟ

Aam Aadmi Party ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਲਕਿਆਂ ਦੇ ਹਲਕਾ ਸੰਗਠਨ...