नई दिल्ली में शिक्षा सुधारों पर मंथन: हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से लिया मार्गदर्शन

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, नवाचारों और सुधारात्मक पहलों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार, डिजिटल लर्निंग, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार शिक्षा प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्माणाधीन बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला होती है और इसमें नवाचारों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि तकनीक आधारित शिक्षा को और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा सके।इस अवसर पर दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में और अधिक प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਏਸ਼ੀਅਨ ਚੈਂਪੀਅਨਜ਼ ਟਰਾਫੀ ਲਈ ਜਾਪਾਨ ਦੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਮੁਹਾਲੀ ਪੁੱਜੀ

 👉ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ 'ਤੇ ਜਾਪਾਨ ਟੀਮ...

Punjab Assembly session; Sukhpal Khaira ਨੂੰ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਪੂਰੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਕੀਤਾ ਮੁਅੱਤਲ

Chandigarh News: Punjab Assembly session; ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਚ ਹਮੇਸ਼ਾ...