Haryana News: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने आज हिसार के गांव धांसू में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गौशालाओं को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने धांसू गोशाला में लगभग 17 लाख रुपये की लागत के शेड का लोकार्पण भी किया।कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन नीति के तहत गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें राजा नहीं, किसान का बेटा हूँ, खुद खेती की है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
इसी कड़ी में आज गौशालाओं को 84 लाख 41 हज़ार 560 रुपये की राशि दी गई है।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने गौशालाओं के बजट को बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये वार्षिक कर दिया है। वर्ष 2014 से पूर्व यह बजट मात्र 40 करोड़ रुपये था।उन्होंने कहा कि गौधन भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। गौशालाओं के माध्यम से न केवल गौवंश की रक्षा हो रही है, बल्कि जैविक और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है।उन्होंने बताया कि गोबर और गौमूत्र से तैयार होने वाले जैविक खाद और कीटनाशक प्राकृतिक खेती के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ती है और किसानों की लागत में कमी आती है।
इसे भी पढ़ें नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे-फॉर्म
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत की ओर से रखी गई मांगो को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, पार्षद ओपी मालिया, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू व आसपास की गौशालाओं के प्रतिनिधि व गोभक्त उपस्थित रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




