प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जन आक्रोश महिला सम्मेलन में भी शिरकत की।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवाद स्थापित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री हर महीने सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करते है।

इसे भी पढ़ें  CM Nayab Singh Saini ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सरकार की नीतियों और पहलों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है।उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, सामाजिक नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और समाज में मेल-जोल की भावना को बढ़ावा देती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि देशवासियों को विकास, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी देता है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

5 ਤੋਂ 18 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਤੱਕ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪਦਮ ਅਵਾਰਡ ਦੇਣ ਲਈ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ

👉15 ਜੂਨ ਤੱਕ ਖੁੱਲ੍ਹਾ ਰਹੇਗਾ ਪੋਰਟਲ Bathinda News:ਮਹਿਲਾ ਅਤੇ ਬਾਲ...

ਇਟਲੀ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਮੌ+ਤ

Nawanshahr News:ਅਕਸਰ ਹੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਰੋਜ਼ੀ ਰੋਟੀ...

BIG BREAKING; ਬਹਿਬਲ ਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀਆਂ ਵਧੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ

Punjab News: ਬਹਿਬਲ ਕਲਾ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ ਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ...