CM Nayab Singh Saini ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Date:

spot_img

👉अधिकारियों को दिए निर्देश, नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में नहीं होनी चाहिए कोई कमी
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम शहर में अलग-अलग स्थानों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सुबह एनएच-48 और दोपहर को अशोक विहार-भीमगढ़ खेड़ी के समीप लेग-2 ड्रेन का निरीक्षण किया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा तथा पटौदी की विधायक बिमला चौधरी भी साथ रहे।
👉अधिकारियों को मौके पर ही दिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस से गुरूकमल जाते हुए एनएच-48 की सर्विस लेन पर अपना काफिला रूकवाकर सफाई, हरियाली व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम में नागरिकों की सुविधा से जुड़ी किसी सेवा में कमी नहीं रहनी चाहिए। वे लगातार नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक ले रहे हैं और स्वयं निरीक्षण कर जायजा लेंगे। उन्होंने सडक़ों के किनारे हरियाली व शहर के विभिन्न पार्को का उचित रखरखाव करने के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें  भगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति:डॉ.अरविंद शर्मा

👉लेग-2 ड्रेन का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने रविवार की दोपहर अशोक विहार-भीमगढ़ खेड़ी के समीप से गुजर रही लेग-2 ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने लेग-2 ड्रेन के गंदे पानी को साफ करने के प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए इस ड्रेन की सफाई निरंतर होनी चाहिए तथा इसके पानी के नियमित रूप से सैंपल लिया जाए। साथ ही ड्रेन के दोनों किनारों की सफाई कर इसका सुदृढ़ीकरण भी किया जाए।इस अवसर पर डीसी उत्तम सिंह, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, सीपी विकास अरोड़ा व जीएमडीए और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਇਟਲੀ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਮੌ+ਤ

Nawanshahr News:ਅਕਸਰ ਹੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਰੋਜ਼ੀ ਰੋਟੀ...

BIG BREAKING; ਬਹਿਬਲ ਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀਆਂ ਵਧੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ

Punjab News: ਬਹਿਬਲ ਕਲਾ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ ਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ...