1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का जल्द होगा उद्घाटन – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Date:

spot_img

👉अनसुने वीरों की गाथा बताएगा अंबाला का शहीद स्मारक, पीएम से जल्द उद्घाटन की उम्मीद
👉700 करोड़ रुपए का शहीद स्मारक बनेगा 1857 की क्रांति का जीवंत प्रतीक
Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने आशा व्यक्त की कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में अंबाला छावनी में निर्मित हो रहे भव्य शहीद स्मारक का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  शीघ्र करेंगे। इस स्मारक के खुलने के बाद देशभर के लोग यहां आकर उन अनसुने वीरों (अनसंग हीरोज) की गाथाओं को जान सकेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।श्री विज आज अंबाला छावनी स्थित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख किया, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस ऐतिहासिक संग्राम की स्मृति में अंबाला छावनी में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। इसमें 10 मई 1857 से शुरू हुए स्वतंत्रता संग्राम और देशभर में हुए संघर्षों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इसे भी पढ़ें  CM Nayab Singh Saini ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

अंबाला, मेरठ, झांसी, कश्मीरी गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लड़ी गई लड़ाइयों तथा रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे जैसे महान योद्धाओं के योगदान को भी इसमें दर्शाया गया है।उन्होंने कहा कि 1857 के कई वीरों को इतिहास में उचित पहचान और श्रद्धांजलि नहीं मिल सकी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस स्मारक में विशेष ‘श्रद्धांजलि स्थल’ भी बनाया गया है, जहां लोग उन शहीदों को नमन कर सकेंगे, जिन्हें अब तक पर्याप्त सम्मान नहीं मिल पाया।श्री विज ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि मई का महीना 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है। उन्होंने मां भारती की वीर संतानों को नमन करते हुए युवाओं, विशेषकर स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि वे अपनी छुट्टियों का सदुपयोग करें और कुछ नया सीखने का प्रयास करें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं और विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायक विचार सांझा करते हैं। इस बार उन्होंने न्यूक्लियर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बांस उद्योग को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें  गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा; संगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए होगा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने बांस को पेड़ की श्रेणी से अलग कर दिया है, जिससे इस क्षेत्र में नवाचार और उद्योग को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उत्तर-पूर्व भारत में बांस उद्योग को सशक्त बनाने के लिए लोगों से बांस से बने उत्पादों को अपनाने की अपील की। श्री विज ने भी लोगों से आग्रह किया कि वे बांस से बने उत्पादों की खरीद कर इस उद्योग को प्रोत्साहित करें, जिससे उत्तर-पूर्व क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा।इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गणित ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा महात्मा बुद्ध के विचारों को भी सांझा किया। श्री विज ने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश आत्म-अनुशासन पर आधारित है-“पहले स्वयं पर शासन करें, फिर दूसरों का मार्गदर्शन करें।” यह विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है।श्री विज ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और अपने जीवन का कुछ समय निकालकर इससे प्रेरणा प्राप्त करें, क्योंकि यह कार्यक्रम देश की उपलब्धियों, नवाचारों और सकारात्मक पहलुओं से लोगों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਅਕਾਲੀ ਦਲ (ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ) ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੰਜ ਆਗੂਆਂ ਵਿਰੁਧ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ; ਕੀਤੇ ਮੁਅੱਤਲ

Amritsar News: ਪਿਛਲੀਆਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਖਡੂਰ ਸਾਹਿਬ...

Roop Kaur Sandhu ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੇ ‘ਅਕਾਲੀ’ ਬਾਰੇ ਖੁਲਾਸੇ ਦਾ ਐਲਾਨ!

Amritsar News: Roop Kaur Sandhu; ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ...

गुजरात दौरे से हरियाणा को मिले 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

👉डिफेंस, रियल एस्टेट और ऑयल एवं गैस क्षेत्र में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय गुजरात दौरे...