मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात,जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं

Date:

spot_img

👉विकसित फरीदाबाद रैली को नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित
👉फरीदाबाद के विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री ने पेयजल, पार्किंग, अस्पताल और आरआरटीएस को लेकर किए बड़े ऐलान
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को फरीदाबाद में आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली के दौरान फरीदाबाद के लिए कई महत्वपूर्ण विकास घोषणाएं करते हुए कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए शहर के प्रमुख जंक्शनों का चरणबद्ध सुधार किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक सुचारु हो और प्रदूषण में कमी लाई जा सके।उन्होंने कहा कि भूजल आधारित जलापूर्ति के कारण गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अपर गंगा नहर से ताजा पेयजल उपलब्ध कराने की संभावना तलाशी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर फरीदाबाद तक गंगा नहर का पानी पहुंचाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें   फरीदाबाद को इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट; मुख्यमंत्री ने एफएमडीए की 7वीं बैठक में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 988 करोड़ के वार्षिक बजट को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फरीदाबाद शहर के 50 कम्युनिटी सेंटरों और पार्कों में प्रथम चरण में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त सरकारी भवनों में भी संबंधित विभागों द्वारा वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ जलभराव की समस्या का समाधान हो सके।उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से एक नेचर पार्क विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कन्वेंशन हॉल के सामने तथा लेबर कोर्ट के निकट एचएसवीपी की लगभग 3 एकड़ भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर एक बड़ा बैंक्वेट हॉल विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें  स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शुमार 

मुख्यमंत्री ने सेक्टर-8 में पीपीपी मोड पर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की घोषणा भी की। साथ ही आईएमटी सेक्टर-66 को वाणिज्यिक सेक्टर के रूप में विकसित करते हुए एंटरटेनमेंट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सिनेमा हॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स से संबंधित आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।इसके अतिरिक्त, सेक्टर-12 स्थित स्विमिंग पूल को पीपीपी मोड पर अपग्रेड कर ऑल वेदर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।श्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वीकृत दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा आरआरटीएस/नमो भारत कॉरिडोर से फरीदाबाद को आर्थिक रूप से नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन

👉स्वीडन में भारतीय राजदूत अनुराग भूषण ने मुख्यमंत्री का...

ਜਨਕਪੁਰ ’ਚ ਸਜਿਆ ਸੀਤਾ ਸਵੰਬਰ, ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਨੇ ਤੋੜਿਆ ਸ਼ਿਵ ਧਨੁਸ਼; ਮੰਚਨ ਨੇ ਮੋਹਿਆ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਮਨ

Mohali News: ਰਾਮਲੀਲਾ ਅਤੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ, ਫੇਜ਼-1, ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ...