👉स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति भी रहे मौजूद
Haryana News: CM Nayab Singh Saini; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संत कबीर कुटीर पर स्कूली छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रही।
इसे भी पढ़ें 👉कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का त्योहार है। यह पर्व हमें बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा तथा उनके सशक्तिकरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियां समाज और प्रदेश की शक्ति हैं।
इसे भी पढ़ें 👉विपक्ष कानून-व्यवस्था का पाठ पढ़ाने से पहले अपने शासनकाल का रिकॉर्ड देखे – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
बेटियों को शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाकर ही हम एक मजबूत समाज का निर्माण कर सकते हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




