कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉विपक्ष के किसी भी सदस्य को सदन में आने से नहीं रोका गया और न ही किसी का अपमान हुआ — नायब सिंह सैनी
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय है और वह सदन में तथ्यों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस द्वारा सदन में आने से रोकने और अपमानित किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के किसी भी सदस्य को सदन में आने से नहीं रोका गया और न ही किसी का अपमान किया गया। सभी सदस्यों को सम्मानपूर्वक सदन में आने दिया गया।मुख्यमंत्री गुरुवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डॉ रघुबीर कादियान द्वारा उन्हें सदन में आने से रोके जाने और धक्के दिए जाने के लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि कांग्रेस सदन में कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है। इनका एजेंडा पहले से तय है और उसी के अनुरूप वे सदन में आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं को काले कपड़े पहना दिए, जबकि उनकी उम्र काले कपड़े पहनने की नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों से किसी ने भी कुछ नहीं कहा, बल्कि उन्हें पूरे सम्मान के साथ सदन में आने दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ का एजेंडा तय कर रखा है। ये झूठ बोलते हैं और आरोप लगाते हैं, यही इनका काम है और इसके अलावा इनका कोई एजेंडा नहीं है।

👉वीडियो फुटेज से सामने आ जाएगा पूरा सच, सदन को गुमराह करने के लिए झूठे आरोप लगा रही कांग्रेस
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली है और विपक्ष द्वारा सदन में यह कहना कि उन्हें चोट पहुंचाई गई या उनके साथ धक्का—मुक्की की गई, यह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने अध्यक्ष को सुझाव दिया कि वे सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्यों को अपने चैंबर में बुलाएं और मामले से संबंधित वीडियो फुटेज मंगवाकर उसकी जांच कर लें। वीडियो में जो भी तथ्य होंगे, उनसे पूरी स्थिति और सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।

👉विपक्ष सदन को सुचारू रूप से चलने दे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन को सुचारू रूप से चलने दिया जाना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि यह महान सदन चर्चा और संवाद के लिए है। यदि किसी सदस्य को किसी विषय पर कोई आपत्ति या समस्या है तो वह सदन में उस पर चर्चा कर सकता है और सरकार उसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का शोर-शराबा किया जा रहा है, ये न तो विपक्ष के लिए उचित है और न ही सदन की गरिमा के अनुरूप है। प्रदेश की जनता देख रही है कि क्या सही है और क्या गलत। जनता ने विपक्ष का कार्यकाल भी देखा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार का कार्यकाल भी देख रही है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related