धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि

Date:

spot_img

👉पंचायतों और नगरपालिकाओं को भी मिला विकास का तोहफा
👉गांवों के विकास के लिए पंचायतों को 1,158 करोड़ रुपये की किस्त जारी, नगरपालिकाओं को 1,727.80 करोड़ रुपये जारी
👉कर्मचारियों को भी मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब 63 प्रतिशत मिलेगा डीए-डीआर
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाखों लाभार्थियों और पंचायती राज संस्थाओं व नगरपालिकाओं के बैंक खातों में सीधे 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की 13वीं किस्त जारी की है। इस योजना के तहत 10 लाख 59 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में 222 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि डाली गई है। इसे मिलाकर अब तक 13 किस्तों में 2 हजार 689 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि इस योजना का दूसरा चरण गत 17 सितंबर से शुरु हो चुका है।

इसे भी पढ़ें 👉अंबाला में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन ऐतिहासिक क्षण, यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए वार्षिक आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये कर दिया है। आज जारी की गई राशि में ऐसी 49 हजार 290 पात्र बहन-बेटियां शामिल हैं।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1 हजार 135 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि सीधे 35 लाख 26 हजार 358 लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ को अपनाया है। इसके तहत परिवार पहचान पत्र डेटाबेस के आधार पर पात्रता स्वयं निर्धारित होती है और पात्र नागरिकों को बिना दफ्तरों के चक्कर काटे, बिना आवेदन किए घर बैठे ही भत्ते का लाभ मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 6 लाख 5 हजार बहनों के बैंक खातों में सितम्बर माह की 24 करोड़ 25 लाख रुपये की सब्सिडी भी जारी की। इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। आज जारी की गई राशि को मिलाकर, अब तक 14 लाख 66 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 404 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि डाली जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें 👉केंद्रीय गृह मंत्री ने अंबाला में किया आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन

👉गांवों के विकास के लिए पंचायतों को 1,158 करोड़ रुपये की किस्त जारी, नगरपालिकाओं को 1,727.80 करोड़ रुपये जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने गांवों के विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त आयोग के तहत 2 हजार 316 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसी कड़ी में आज राज्य वित्त आयोग अनुदान की पहली व दूसरी किस्त के तहत 1,158 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह राशि 22 जिला परिषदों, 143 पंचायत समितियों और 6 हजार 230 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में डाली गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष सरकार ने शहरों के विकास के लिए राज्य वित्त आयोग योजना में 2 हजार 754 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। आज प्रदेश की नगरपालिकाओं को 1,727 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि जारी की है। आज की राशि मिलाकर अब तक इस वित्त वर्ष में पालिकाओं को 1927 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दयालु योजना के तहत 5 हजार 429 परिवारों को 202 करोड़ 99 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर, अब तक 97 हजार 655 परिवारों को 3 हजार 682 करोड़ 83 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है।

👉कर्मचारियों को भी मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब 63 प्रतिशत मिलेगा डीए-डीआर
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस का तोहफा देते हुए प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत बढोतरी करने की घोषणा की। यह बढोतरी 1 जुलाई, 2026 से लागू होगी। इससे महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 2 लाख 78 हजार नियमित कर्मचारियों और करीब 2 लाख 60 हजार पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इनके अलावा, बोर्डों, निगमों, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आदि के कर्मचारियों को भी इसी के अनुसार लाभ मिलेगा। इससे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के खजाने पर 545 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Prem Singh Chandumajra ਆਪਣੇ ਪੁੱਤਰ ਤੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਅੱਜ ਹੋਣਗੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ

Patiala News: Prem Singh Chandumajra ; ਸਾਬਕਾ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ...