मुख्यमंत्री ने किया लाडवा अनाज मंडी का निरीक्षण, धान में नमी की मात्रा की स्वयं मशीन के जरिए की जांच, किसानों व आढ़तियों की सुनी समस्याएं
Haryana News: Haryana government; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और धान खरीद के दौरान किसी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अनाज मंडी में आने वाली किसान की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। सरकार के मंत्री, विधायक और वह स्वयं मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी जिला उपायुक्त को खरीद व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखने के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें 👉गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का शुभारंभ, 10 दिनों में 21 कचरा संवेदनशील बिंदुओं को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य
इसके साथ-साथ प्रत्येक मंडी में एक-एक उच्च अधिकारी की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार सायं अचानक कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा अनाज मंडी में पहुंचकर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में पहुंची धान की फसल की नमी की जांच की तथा किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। किसानों और आढ़तियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष धान की खरीद सुचारु करवाने की मांग रखी।
इसे भी पढ़ें 👉CM Nayab Singh Saini 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर
मुख्यमंत्री ने किसानों से निर्धारित 17 प्रतिशत नमी के मानक वाली धान की फसल मंडी में लाने की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम राजेश कुमार सोनी, नगर पालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, सचिव संत कुमार सैनी, मंडी प्रधान राजीव कुमार आर्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें



