spot_img

गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का शुभारंभ, 10 दिनों में 21 कचरा संवेदनशील बिंदुओं को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महरौली रोड स्थित जीवीपी मुक्त स्थल का किया निरीक्षण, 2 से 11 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील
Haryana News : हरियाणा में 17 सितंबर से चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा 2026” के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ की शुरुआत गुरुग्राम से की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महरौली रोड पर डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास नगर निगम गुरुग्राम द्वारा विकसित किए गए जीवीपी मुक्त स्थल का निरीक्षण कर अभियान की शुरुआत की।

👉मुख्यमंत्री ने दिया स्वच्छता में जनभागीदारी का संदेश*
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संदेश में स्वच्छता को केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है तथा आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों का उपयोग कर सकती है, लेकिन घरों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकारी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और जनता की भागीदारी को स्वच्छता अभियान के तीन महत्वपूर्ण पक्षों के रूप में रेखांकित किया और कहा कि इसका उद्देश्य स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक नागरिक अभियान का रूप देना है।

👉कचरा अलग-अलग रखें, खुले में न फेंकें*
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि खुले में कचरा न फेंकें, घर पर कचरे को अलग-अलग रखें और केवल अधिकृत कचरा-वाहन को ही कचरा दें। जीवीपी मुक्त अभियान का उद्देश्य केवल एक बार सफाई करना नहीं, बल्कि चिन्हित स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए नागरिकों में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना भी है।

इसे भी पढ़ें 👉CM Nayab Singh Saini 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर

👉10 दिन, 21 कचरा संवेदनशील बिंदु और एक स्वच्छ गुरुग्राम*
नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अभियान के अनुसार जीवीपी मुक्त अभियान 2 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत शहर के चिन्हित 21 गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स (जीवीपी) पर विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक स्थलों में बदलने का कार्य किया जाएगा। अभियान का संदेश “10 दिन -21 कचरा बिंदु -एक गुरुग्राम” है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी अभियान से जुड़ने तथा अपने क्षेत्र के जीवीपी को स्वच्छ बनाए रखने में श्रमदान और सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

👉अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा विशेष सफाई अभियान*
अभियान कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास तथा सरहोल में अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद 3 अक्टूबर को टिकरी तथा सेक्टर 18, 4 अक्टूबर को अरबाना मॉल एवं सुभाष चौक, 5 अक्टूबर को पेस सिटी -1 एवं गौशाला मैदान, जबकि 6 अक्टूबर को पेस सिटी तथा सिंघा चौक में विशेष सफाई गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार 7 से 11 अक्टूबर तक कृष्णा कॉलोनी, मेगापोलिस मॉल के पास, इंडियन गैस के पास, घाटा, बंजारा मार्केट, सेक्टर 37, मोहम्मद हेड़ी रोड, दौलताबाद रोड, सेक्टर 39 तथा उल्लावास सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा।

👉“कचरा बिंदु को सुंदर बिंदु बनाने में साथ दें”*
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आरडब्ल्यूए, दुकानदारों, स्कूलों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। नागरिक अपने क्षेत्र के अभियान में पहुंचकर श्रमदान करें तथा स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। अभियान का मूल संदेश कचरा बिंदु को सुंदर बिंदु बनाना और स्वच्छता को नागरिक आदत का हिस्सा बनाना है।कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने और कचरा अलग अलग करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

DAV Run ; शांति, एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रवाद का संदेश

Bathinda News: DAV Public School में शांति, अखंडता, अनुशासन...

CM Nayab Singh Saini 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर

👉निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए अवसरों को...

ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ 17 SDOs ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਤਰੱਕੀ, ਬਣੇ Xen, ਦੇਖੋ ਲਿਸਟ

Chandigarh News: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਵਿਚ...