स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और आशा वर्कर यूनियन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष/महिला) तथा आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र के इन अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की समस्याओं, लंबे समय से लंबित मांगों और कार्यस्थल पर आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को विस्तार से सुनना और उनका निराकरण करना था।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक श्री आर. एस ढिल्लो, नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें 👉 कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किया युवाओं से खिलवाड़, भाजपा बना रही पेपर लीक पर कड़ा कानून: मुख्यमंत्री

बैठक के दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कर्मचारियों की सभी न्यायोचित मांगों को अत्यंत ध्यानपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुना।स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर और एक निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़ें 👉 Haryana cabinet meeting ; हरियाणा में बनेगा लोकल ऑडिट एक्ट 2026,रेवाड़ी में बनेगी कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और आशा वर्करों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे सीधे तौर पर जमीनी स्तर पर जनता से जुड़कर स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उन्हें बेहतर कार्य माहौल प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करें और संबंधित फाइलों की प्रक्रिया को गति दें, ताकि समयबद्ध तरीके से सकारात्मक परिणाम सामने आ सकें।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਅਕਾਲੀ ਦਲ (ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ) ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੰਜ ਆਗੂਆਂ ਵਿਰੁਧ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ; ਕੀਤੇ ਮੁਅੱਤਲ

Amritsar News: ਪਿਛਲੀਆਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਖਡੂਰ ਸਾਹਿਬ...

Roop Kaur Sandhu ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੇ ‘ਅਕਾਲੀ’ ਬਾਰੇ ਖੁਲਾਸੇ ਦਾ ਐਲਾਨ!

Amritsar News: Roop Kaur Sandhu; ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ...

गुजरात दौरे से हरियाणा को मिले 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

👉डिफेंस, रियल एस्टेट और ऑयल एवं गैस क्षेत्र में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय गुजरात दौरे...