spot_img

DAV Run ; शांति, एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रवाद का संदेश

Date:

spot_img

Bathinda News: DAV Public School में शांति, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘डी.ए.वी. रन’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।इस रन में लगभग 300 विद्यार्थियों एवं 25 शिक्षकों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। लगभग 5 किलोमीटर की यह दौड़ डी.ए.वी. स्कूल, बठिंडा से प्रारंभ होकर फायर ब्रिगेड चौक तक आयोजित की गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे मार्ग पर अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम को सफल एवं सुरक्षित बनाने में ट्रैफिक पुलिस का विशेष सहयोग रहा। ट्रैफिक पुलिस की निगरानी एवं मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से दौड़ पूरी की।

इसे भी पढ़ें Fazilka ‘ਚ DSP ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੋਈ ਫ਼ਾਈਰਿੰਗ; 2 ਕਾਬੂ, ਇੱਕ ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ

‘डी.ए.वी. रन’ केवल एक दौड़ नहीं थी, बल्कि यह शांति, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक अभियान था। विद्यार्थियों ने अपने उत्साह और अनुशासन के माध्यम से यह संदेश दिया कि एक स्वस्थ युवा ही एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।इस अवसर पर विद्यार्थियों में अद्भुत ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। उनके कदमों में जोश था, हृदय में राष्ट्रप्रेम था और संकल्प था—एक स्वस्थ, शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं एकजुट भारत के निर्माण का।“स्वस्थ तन, अनुशासित मन और राष्ट्र के प्रति समर्पण—यही है डी.ए.वी. रन का संदेश।”विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए ट्रैफिक पुलिस, सभी शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Nayab Singh Saini 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर

👉निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए अवसरों को...

ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ 17 SDOs ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਤਰੱਕੀ, ਬਣੇ Xen, ਦੇਖੋ ਲਿਸਟ

Chandigarh News: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਵਿਚ...