👉भगवान शिव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।भगवान शिव के दर्शन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को सावन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि देवों के देव महादेव स्वयं विषपान कर समस्त सृष्टि की रक्षा करते हैं। भगवान शिव का त्याग और समर्पण हम सभी को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की है कि हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुखमय, आनंदमय और खुशियों से परिपूर्ण हो।मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर युवाओं से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे नशे से दूर रहेंगे, शिक्षा को सर्वोपरि रखेंगे तथा अपने जीवन को सफल और सार्थक बनाएंगे।
इसे भी पढ़ें 👉 रेवाड़ी में तीन रेलवे फाटकों के स्थान पर बनेगा एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज, यातायात होगा सुगम और सुरक्षित
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सनातन संस्कृति के प्रतीक बाबा केदारनाथ धाम, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, बाबा महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) तथा सोमनाथ मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भव्य पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति के प्रति करोड़ों लोगों की अटूट आस्था है और प्रधानमंत्री के प्रयासों से यह आस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की है कि हरियाणा के खिलाड़ी इसी प्रकार देश और प्रदेश का नाम विश्वभर में रोशन करते रहें।
इसे भी पढ़ें 👉 स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात;नूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी
उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है।कांवड़ यात्रा के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी कांवड़ लेकर हरियाणा से होकर गुजरते हैं। उनकी सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।उन्होंने कहा कि कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त कठिन तपस्या और लंबी यात्रा के बाद अपने आराध्य भगवान शिव को मां गंगा का पवित्र जल अर्पित करते हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 Commonwealth Games में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मा
मुख्यमंत्री ने सभी शिवभक्तों से शालीनता, अनुशासन एवं धार्मिक मर्यादा के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे यात्रा के दौरान सहयोग एवं सतर्कता बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।इस अवसर पर मेयर श्री शाम लाल बंसल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सुश्री अदिति सिंह, एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, मुक्यमंत्री के मिडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय , युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री हरविंद्र, जिला सचिव श्री अमरेंद्र सिंह, शिव मंदिर सकेतड़ी के प्रधान श्री के.डी. शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें






