अपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को नवीनतम तकनीकी से युक्त किया जाएगा- मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉पुलिस कर्मियों को कैपेसिटी बिल्डिंग का दिया जाएगा प्रशिक्षण
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन 2047 के तहत सेवा, पुलिस एवं जेल विभाग द्वारा बनाए गए शार्ट टर्म एक्शन प्लान रोड़मैप की विस्तार से समीक्षा की और उन्हें इसमें ओर बेहतर बनाने के सुझाव दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विजन 2047 में साईबर क्राईम को पूर्ण रूप से रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। रात्रि के समय कार्य करने वाली महिलाओं को घर तक छोड़ने के कार्य के लिए योजना बनाई जाए। इसके लिए महिलाएं पोर्टल के माध्यम से पुलिस को अवगत करवाएंगी। क्राईम पर अंकुश लगाने और अपराध की दर कम लाने के लिए वृहद स्तर पर कार्य किया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉयल 112 सुविधा को पुख्ता किया जाएगा और नए वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्राईम सेल में बैंक कर्मी बैठे, जब भी उनके पास अपराध की कॉल आती है तो संबंधित बैंक के खाता को तुरंत बंद कर दिया जाए जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा है।

इसे भी पढ़ें   सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने ली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक

बाल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देकर इसमें जागरूकता अभियान के साथ कांउसलर भी नियुक्त किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को नवीनतम तकनीकी से युक्त होना चाहिए। पुलिस को जनता का मित्र बनकर कार्य करना है, इसके लिए पुलिस कर्मियों को कैपेसिटी बिल्डिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि हर क्षेत्र में निपुण होकर दक्षता से कार्य को निपटा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहाबाद में नई जेल का निर्माण करवाया जा रहा है जिसका 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद पंचकूला में भी जेल परिसर बनाया जाएगा। चरखी दादरी में भी नई जेल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेलों में वोकेशनल प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि अपराधि बाहर निकलने के बाद आसानी से अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें।

इसे भी पढ़ें  6वें एशियन बीच गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, हरियाणा की बेटी की कप्तानी में महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल तो पुरुष टीम ने जीता सिल्वर मेडल 

गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा, स्वास्थय पर किया जाएगा बेहतर कार्य
मुख्यमंत्री ने सेवा विभाग के रोडमैप की समीक्षा करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को सामाजिक न्याय सुलभ करवाया जाएगा। इसके लिए सोशल प्रफोरमेंस से जोड़कर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल आदि पर बेहतर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज एवं ग्राम बनाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य किया जाएगा। नशे की प्रवृति से सचेत एवं बचाने के लिए मिशन मोड़ पर अभियान चलाकर ग्रास रूट पर कार्य किया जाए। युवाओं को स्वरोजगार के लिए तकनीकी एवं उद्यमिता युक्त शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा काबिल बनकर आत्मनिर्भर बन सकें।

इसे भी पढ़ें  नारायणगढ़ में स्थापित होगा IMT:CM Nayab Singh Saini से मिले किसान,IMT के लिए किसानों ने सरकार द्वारा तय दरों पर भूमि देने पर जताई सहमति

महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण मुहैया करवाया जाएगा तथा गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि एससी /बीसी के लिए फरीदाबाद एवं रोहतक में 6 नए होस्टल बनाए जाएगें तथा सिनियर सिटीजन के लिए सिटीजन क्लबों का निर्माण करवाया जाएगा। इस प्रकार सामाजिक कांस्पेस्ट पर व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। सामाजिक तरक्की का पैमाना बेहतर होगा तो समाज व राष्ट्र का विकास होगा।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, जी अनुपमा, अनुराग अग्रवाल, डीजीपी अजय सिंघल, आलोक मित्तल, प्रधान सचिव विजय दहिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਅਤੇ ਸੰਤਾਂ-ਮਹਾਪੁਰਸ਼ਾਂ ਦੁਆਰਾ ਦਿਖਾਏ ਗਏ ਧਰਮ ਦੇ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ: ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ

👉ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂਰਾਮ ਜੀ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਸਾਨੂੰ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ, ਨਾਬਰਾਬਰੀ ਅਤੇ...

आम नागरिक ही हैं भारत के असली भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

👉'भारत भाग्य विधाता' फिल्म की स्क्रीनिंग पर कहा,हरियाणा में...

Bhagwant Mann Govt ਵਪਾਰੀਆਂ, ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਵਚਨਬੱਧ: ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ

👉ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਛੋਟੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੇ ਮਸਲਿਆਂ ਦੇ...